एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर बोला तीखा हमला, कहा-क्या आर्थिक घोटालों को पसंद करते हैं पीएम?

ट्विटर पर राहुल गांधी ने आईएलएंडएफएस कंपनी को लेकर पीएम मोदी के ऊपर निशाना साधते हुए पूछा है कि कहीं आपके लिए आईएलएंडएफएस का मतलब आई लव फाइनेंशियल स्कैम तो नहीं हैं.

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक बार फिर पीएम मोदी पर एक और आर्थिक मामले को लेकर करारा हमला किया है. ट्विटर पर राहुल गांधी ने आईएलएंडएफएस कंपनी (इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज) को लेकर पीएम मोदी के ऊपर निशाना साधते हुए पूछा है कि कहीं आपके लिए आईएलएंडएफएस का मतलब आई लव फाइनेंशियल स्कैम तो नहीं हैं.

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर बोला तीखा हमला, कहा-क्या आर्थिक घोटालों को पसंद करते हैं पीएम?

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मोदीजी, आपकी चहेती निजी कम्पनी ILFS डूबने वाली है. आप LIC का पैसा लगाकर उसे बचाना चाहते हो। क्यों? LIC देश के भरोसे का चिन्ह है। एक-एक रुपया जोड़कर लोग LIC की पॉलिसी लेते हैं। उनके पैसे से जालसाजों को क्यों बचाते हो? कहीं आपके लिए ILFS का मतलब ‘I Love Financial Scams' तो नहीं?

दरअसल कुछ घंटे पहले भी राहुल गांधी ने लाइटस, कैमरा, स्कैम नाम से ट्वीट करते हुए फिर चौकीदार शब्द का जिक्र किया और कहा कि चौकीदार की दाढ़ी में तिनका. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि

सीन 1: 2007, CM मोदी IL&FS कंपनी को 70,000 करोड़ का प्रोजेक्ट GIFT CITY देते हैं। आजतक कुछ काम नहीं। जालसाजियाँ आईं सामने।

सीन 2: 2018, PM मोदी LIC-SBI में लगे जनता के पैसे से 91000 करोड़ की कर्जदार IL&FS को बेलआउट दे रहे हैं।

“चौकीदार की दाढ़ी में तिनका”

दरअसल सरकारी क्षेत्र की कंपनी आईएलएंडएफएस 91,000 करोड़ रुपये के भारी कर्ज में डूबी है और अब इसको बचाने के लिए इसकी होल्डिंग कंपनी एलआईसी और जापान की ओरिक्स आगे आई हैं. आईएलएंडएफएस ने हाल ही में कुछ लोन पेमेंट में डिफॉल्ट किया है जिसके बाद इसकी खराब आर्थिक हालात की बात सामने आई है. आईएलएंडएएस राइट्स इश्यू के जरिए 4500 करोड़ रुपये जुटाने वाली है और इस राइट्स इश्यू में एलआईसी और ऑरिक्स कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने वाले हैं.

फिलहाल आईएलएंडएफएस में एलआईसी की सबसे ज्यादा 25 फीसदी हिस्सेदारी है और जापान की ओरिक्स कंपनी की 23 फीसदी हिस्सेदारी है. इसके अलावा देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई की भी इस कंपनी में 7 फीसदी की हिस्सेदारी है. राइट्स इश्यू में इन तीनों ही कंपनियों के आईएलएंडएफएस में हिस्सेदारी बढ़ाएंगी. हालांकि कुछ दिन पहले आरबीआई ने इस कंपनी में हिस्सेदारी को लेकर आगाह भी किया था जिसके बाद कंपनी के शेयरों में तेजी से गिरावट देखी गई थी.

अब इसी मुद्दे को लेकर राहुल गांधी पीएम नरेंद्र मोदी पर हमलावर हैं और आरोप लगा रहे हैं कि आईएलएंडएफएस में हिस्सेदारी खरीदने के जरिए एलआईसी का पैसा खर्च किया जा रहा है जो कि लोगों की गाढ़ी कमाई का पैसा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget