एक्सप्लोरर

जय शाह के बहाने राहुल का मोदी पर हमला, 'चौकीदार थे या भागीदार? कुछ तो बोलिए'

अहमदाबाद:  बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह के बेटे की कंपनी का टर्नओवर सोलह हजार गुना बढ़ने की खबर द वायर वेबसाइट पर छपने के बाद हंगामा मचा हुआ है. कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अमित शाह के बेटे के बहाने पीएम मोदी को निशाने पर लिया है. राहुल गांधी ने मोदी से पूछा कि पचास हजार अस्सी करोड़ कैसे हो गए?

राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी से पूछा कि आपके बयान 'न खाऊंगा, न खाने दूंगा के वादे का क्या हुआ?' ये भी कहा था मैं PM नहीं हिंदुस्तान का चौकीदार हूँ. अब कहाँ गया चौकीदार?

इसके साथ ही राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए. राहुल ने ट्वीट कर पूछा, "मोदीजी, जय शाह- 'जादा' खा गया. आप चौकीदार थे या भागीदार? कुछ तो बोलिए."

गुजरात में अपने चुनावी दौरे में राहुल ने अमित शाह के बेटे का मुद्दा उठाया और लोगों से कहा कि अमित शाह के बेटे की कंपनी 10 से 12 साल पुरानी है, लेकिन फायदा 2014 से शुरू हुआ. राहुल ने कहा, "ये मोजी जी के स्टार्टअप इंडिया का कमाल है. ये मेक इन इंडिया है, अजीब सी दुनिया है. 50 हज़ार 80 करोड़ हो जाते हैं."

झूठी रिपोर्ट है- बीजेपी आपको बता दें कि द वायर की रिपोर्ट छपने और कांग्रेस के हमले के बाद बीजेपी नेता और केंद्रीय रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने वेबसाइट द वायर की रिपोर्ट को मनगढ़त और अमित शाह की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला करार देते हुए वेबसाइट, वेबसाइट के संपादक और रिपोर्टर के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करने का एलान किया था.

जय शाह पर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करते हुए पीयूष गोयल ने कहा था, “ये झूठ और पूरी तरह से आधारहीन और दुर्भावनपूर्ण भाव से किए गए अपमानजनक आरोप हैं. हम इन आरोपों का पूरी तरह से खंडन करते हैं, नकारते हैं.”

जय शाह की सफाई जय शाह ने भी अपनी सफाई में कहा था कि वेबसाइट ने अपनी स्टोरी में झूठ दिखाने की कोशिश की है. उनके प्रतिष्ठा को नीचा दिखाने की कोशिश की है. लोगों के मन में ऐसी छवि बनाने की कोशिश की गई है कि उनके व्यवसाय में सफलता उनके पिता की राजनीतिक हैसियत से मिली है.

उन्होंने कहा, “मेरा व्यवसाय पूरी तरह से कानून का पालन करता है. जो मेरे टैक्स रिकार्ड और बैंक ट्रांजेक्शन से पता चलता है. किसी कॉपरेटिव बैंक से लोन नियम कानून के हिसाब से लिए गए.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget