एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने बोला हमला- टीकाकरण को लेकर सरकार की रणनीति भेदभाव वाली

कोरोना टीकाकरण को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच संग्राम जारी है. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने टीके की कीमत के बारे में निर्णय कंपनियों पर छोड़ दिया है.

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की टीकाकरण की रणनीति भेदभाव वाली है और उसने कमजोर वर्गों के लिए टीके की कोई गारंटी नहीं दी है. उन्होंने ट्वीट किया, ''18 से 45 साल के आयुवर्ग के लोगों के लिए कोई मुफ्त नहीं टीका नहीं होगा. कीमतों पर नियंत्र किए बिना बिचौलियों को ला दिया गया. कमजोर वर्गों के लिए टीके की कोई गारंटी नहीं है.'' कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ''भारत की टीका की रणनीति वितरण करने नहीं, बल्कि भेदभाव करने करने वाली है.''

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग कोविड-19 के रोकथाम के लिए टीका लगवा सकेंगे. सरकार ने टीकाकरण अभियान में ढील देते हुए राज्यों, निजी अस्पतालों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को सीधे टीका निर्माताओं से खुराक खरीदने की अनुमति भी दे दी.

उन्होंने ट्वीट किया, ''पिछले एक साल में कोरोना टैक्स के नाम पर जनता से खूब हुई लुटाई, पर न अस्पताल, न डॉक्टर, न वेंटिलेटर, न वैक्सीन और न दवाई उपलब्ध करवाई और न ही 6,000 की राशि खाते में जमा कराई. हां, कोरोना के नाम पर विज्ञापन और तस्वीरें छपवाईं.''

सुरजेवाला का दावा

सुरजेवाला ने दावा किया, ''19 अप्रैल को टीकाकरण की उम्र तो 18 साल कर दी पर क़ीमत का निर्णय अब सरकार नही, टीका बनाने वाली कम्पनी करेगी. यानी अब टीका मुफ़्त नही, अब टीका 200 रुपये में भी नही, अब टीके की कीमत का निर्णय कम्पनी करेगी, है ना सचमुच आपदा में अवसर! मोदी है तो यह मुमकिन है.''

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जनसभाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और सवाल किया कि वह जितना जुनून चुनाव जीतने में दिखा रहे है उतना कोरोना वायरस खिलाफ युद्ध जीतने में क्यों नहीं दिखा रहे हैं.

सिब्बल ने ट्वीट किया, ''मोदी जी, आप चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं. यही जुनून कोरोना वायरस के खिलाफ युद्ध जीतने में क्यों नहीं दिखता?''

Corona in India: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह कोरोना से संक्रमित, कहा- जो संपर्क में आए, अपना टेस्ट कराएं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget