एक्सप्लोरर

'फाइनेंस मिनिस्टर मुस्कुरा रही हैं, कमाल है...', संसद में राहुल गांधी की किस बात पर निर्मला सीतारमण को आई हंसी?

राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि 20 लोगों ने बजट तैयार किया और इन 20 लोगों में सिर्फ एक माइनॉरिटी और एक पिछड़ा वर्ग के व्यक्ति को शामिल किया गया, जबकि फोटो में दोनों में से कोई नहीं था.

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार (29 जुलाई, 2024) को लोकसभा में  बजट पर भाषण दिया. राहुल गांधी ने बजट को लेकर सरकार को घेरना शुरू किया और दलित, पिछड़ा वर्ग और गरीब वर्ग का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उनके लिए बजट में कुछ नहीं था. बजट को राहुल गांधी ने हलवा बताते हुए कहा कि 20 लोगों ने बजट तैयार किया, जिनमें माइनॉरिटी और पिछड़ा वर्ग के सिर्फ दो ही लोग थे.

राहुल गांधी ने भाषण के बीच में वित्त मंत्री निर्मला सीतारण की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप मुस्कुरा रही हैं, लेकिन ये मुस्कुराने की बात नहीं है. राहुल गांधी ने कहा, 20 अफसरों ने हिंदुस्तान का बजट तैयार किया है. मतलब बजट का जो हलवा है उसे बांटने का काम 20 लोगों ने किया है. अब स्पीकर, सर उन 20 लोगों में से 90 पर्सेंट लोगों में से सिर्फ दो हैं. एक माइनॉरिटी, एक ओबीसी और इस फोटो में एक भी नहीं है. 'फोटो में आपने पीछे कर दिया. फोटो में तो आने ही नहीं दिया.' 

इस दौरान राहुल गांधी ने एक फोटो संसद में दिखाने की कोशिश की, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें मना कर दिया और कहा कि संसद में इस तरह फोटो दिखाने की इजाजत नहीं है. राहुल गांधी ने आगे कहा, 'मैं चाहता था कि बजट में जाति जनगणना की बात उठे, जो पूरा देश चाहता था. 95 पर्सेंट लोग जाति जनगणना चाहते हैं. दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग, गरीब जनरल कास्ट और माइनॉरिटी सब जाति जनगणना चाहते हैं क्योंकि सब लोगों को पता लगाना है कि हमारी भागीदारी कितनी है और हिस्सेदारी कितनी है. मगर सर मैं देख रहा हूं सरकार हलवा बांटती जाती है और बांटता कौन है वो ही 2-3 पर्सेंट लोग और बंटता किसको है वो ही 2-3 पर्सेंट लोग.' 

राहुल गांधी ने निर्मला सीतारण की ओर इशारा करते हुए कहा, 'फाइनेंट मिनिस्टर मुस्कुरा रही हैं. कमाल की बात है. ये हंसने की चीज नहीं है मैडम. ये हंसने की बात नहीं है. ये जाति जनगणना है. इससे देश बदल जाएगा. सर, पद्मव्यूह या चक्रव्यूह वाले लोग सोचते हैं कि देश के पिछड़े लोग अभिमन्यु हैं. देश के पिछड़े लोग अभिमन्यु नहीं अर्जुन हैं.  वो आपके इस चक्रव्यूह को फोड़कर फेंक देंगे, फेंकने वाले हैं और INDIA गठबंधन ने पहला कदम ले लिया.' राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को इस दौरान चक्रव्यूह कहकर संबोधित किया.

यह भी पढ़ें:-
Rahul Gandhi in Lok sabha: 'चक्रव्यूह का चिह्न PM मोदी छाती से लगाकर चलते हैं', राहुल गांधी ने लोकसभा में किया अभिमन्यु का जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget