एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने शेयर किए आंकड़ें, GDP और कोरोना से मौत को लेकर सरकार पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने ट्विटर पर कुछ आंकड़े शेयर किए और सरकार को निशाने पर लिया. आंकड़ों के मुताबिक, भारत की जीडीपी वृद्धि दर -10.30 फीसदी रहने का अनुमान है.

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कुछ आंकड़ें शेयर करते हुए सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने एशिया के कई देशों के मुकाबले भारत की जीडीपी वृद्धि दर में ज्यादा गिरावट के अनुमान और प्रति 10 लाख आबादी पर कोरोना वायरस से होने वाली मौत से जुड़े आंकड़ों को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर परोक्ष रूप से हमला बोला.

राहुल गांधी ने आईएमएफ और कुछ अन्य स्रोतों का हवाला देते हुए ट्विटर पर कुछ आंकड़े साझा करते हुए कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था को कैसे पूरी तरह नष्ट किया गया और तेजी से इतने ज्यादा लोग (कोरोना से) संक्रमित हो गए.’’

कांग्रेस नेता ने जो आंकड़े साझा किए, उनके मुताबिक, मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर -10.30 फीसदी रहने का अनुमान है, जो इंडोनेशिया, पाकिस्तान, मलेशिया, थाईलैंड, अफगानिस्तान और कुछ अन्य एशियाई देशों की तुलना में ज्यादा बड़ी गिरावट होगी.

इन आंकड़ों में यह भी दर्शाया गया है कि प्रति 10 लाख आबादी पर कोविड-19 से होने वाली मौत के मामले में भारत चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश, इंडोनेशिया तथा कई अन्य देशों से आगे है.

लगातार सरकार पर हमलावर हैं राहुल गांधी

गौरतलब है कि अर्थव्यवस्था हो, कोरोना हो, चीन का मुद्दा या फिर रोजगार हो, राहुल गांधी लगातार सरकार को घेर रहे हैं. कोरोना को लेकर राहुल गांधी ने कहा था कि उन्होंने सरकार को इसके बारे में चेताया था लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया. वहीं हाल ही में अपने एक ट्वीट में उन्होंने कहा, “भारत का ग़रीब भूखा है क्योंकि सरकार सिर्फ़ अपने कुछ ख़ास ‘मित्रों’ की जेबें भरने में लगी है.”

इसके साथ ही उन्होंने कहा था, “मोदी जी का हर फ़ैसला आम जनता को मजबूर और कुछेक पूंजीपति मित्रों को और मज़बूत बनाता है. इस जन विरोधी सरकार के ख़िलाफ़ मैं आपके साथ हूं और किसी भी हाल में हम पीछे नहीं हटेंगे.”

भारतीय मूल की युवती ने कोविड-19 का संभावित उपचार प्रदान करने वाली खोज के लिए जीते अवॉर्ड 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'नाविकों पर हमले नहीं होने चाहिए', जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को किया फोन
'नाविकों पर हमले नहीं होने चाहिए', जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को किया फोन

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान

Embed widget