एक्सप्लोरर

युवाओं के मन की बात, रोजगार दो मोदी सरकार: राहुल गांधी

वीडियो संदेश में राहुल गांधी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जब प्रधानमंत्री बने थे, उन्होंने देश के युवाओं से हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया. बहुत बड़ा सपना दिया. लेकिन सच्चाई निकली कि 14 करोड़ लोगों को नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों ने बेरोजगार बना दिया.

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार से युवाओं को रोजगार देने की मांग करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है, "देश के युवाओं के मन की बात, रोजगार दो मोदी सरकार." बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर यूथ कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए 'रोजगार दो' अभियान के समर्थन में वीडियो संदेश जारी कर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार की नीतियों ने 14 करोड़ युवाओं को बेरोजगार बना दिया है.

वीडियो संदेश में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, "नरेन्द्र मोदी जब प्रधानमंत्री बने थे, उन्होंने देश के युवाओं से हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया. बहुत बड़ा सपना दिया. लेकिन सच्चाई निकली कि 14 करोड़ लोगों को नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों ने बेरोजगार बना दिया." राहुल ने आगे कहा, "ये क्यों हुआ? नोटबंदी, गलत जीएसटी और फिर लॉकडॉउन इन तीन कदमों ने हिंदुस्तान के आर्थिक ढांचे को खत्म कर दिया है और अब सच्चाई ये है कि हिंदुस्तान अपने युवाओं का रोजगार नहीं दे सकता है."

सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए राहुल गांधी ने लिखा "देश के युवाओं के मन की बात: रोजगार दो, मोदी सरकार! आप भी अपनी आवाज युवा कॉंग्रेस के #RozgarDo के साथ जोड़कर, सरकार को नींद से जगाइये. ये देश के भविष्य का सवाल है." राहुल गांधी ने कहा कि बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर यूथ कांग्रेस जमीन पर उतर रही है और इस मुद्दे को यूथ कांग्रेस हर कस्बे में सड़कों पर उठाएगी.

आपको बता दें कि कांग्रेस के युवा संगठन यूथ कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ 9 अगस्त से 'रोजगार दो' अभियान शुरू कर किया है. यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा "पिछले 6 वर्षों में शायद ही ऐसा कोई सेक्टर बाकी है जहां युवाओं की नौकरियां नहीं गईं हो, चाहे आईटी सेक्टर हो या बैंकिंग, रेलवे हो या कृषि क्षेत्र सब कुछ चौपट हो चुका है. अर्थव्यवस्था से लेकर व्यापार चौपट हो चुका है." उन्होंने कहा कि देश भाषण से नहीं रोजगार से चलेगा. इसलिए यूथ कांग्रेस ने 'रोजगार दो' अभियान शुरू किया है. इसके शुरुआती दौर में सोशल मीडिया पर अभियान चलाने के बाद यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता देश भर में सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे.

जैसा कि आप जानते हैं आर्थिक मंदी के बीच कोरोना महामारी और लॉकडाउन ने विकास की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. देश में बेरोजगारी बढ़ रही है और इससे सबसे ज्यादा प्रभावित युवा वर्ग है. ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने यूथ कांग्रेस के जरिए मोदी सरकार के खिलाफ माहौल तैयार करने की रणनीति बनाई है.

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने किसानों को दी बड़ी सौगात, 8.55 करोड़ किसानों को 17,100 करोड़ की छठी किस्त जारी  केरल विमान हादसा: DGCA ने बताया- टचडाउन में देरी और बारिश की वजह से फिसलकर खाई में गिरा विमान 
Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget