एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने देश के सभी चौकीदारों को बदनाम किया- राहुल गांधी

आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला. झारखंड के रांची में रैली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि चौकीदार झूठ बोलते हैं.

नई दिल्लीः आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला. झारखंड के रांची में रैली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि चौकीदार झूठ बोलते हैं. चौकीदार ने देश के सारे चौकीदारों को बदनाम किया है. एयरफोर्स के 30 हजार करोड़ रुपये चोरी किए गए और प्रधानमंत्री के मित्र अनिल अंबानी की जेब में डाल दिए गए.

राहुल गांधी ने कहा, '' भारतीय वायुसेना ने हमारे देश की रक्षा की, लेकिन प्रधानमंत्री ने उससे 30 हजार करोड़ रुपये छीन लिए और यह पैसा अनिल अंबानी की जेब में डाल दिया.'' उन्होंने आगे कहा, ''प्रधानमंत्री ने उद्योगपतियों का 3.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया, लेकिन किसानों, छात्रों और दुकानदारों का नहीं.''

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपनी पार्टी का एजेंडा सेट करते हुए आज घोषणा की कि यदि मई, 2019 में कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए सरकार सत्ता में आयी तो वह देश के सभी नागरिकों के लिए ‘न्यूनतम आय गारंटी स्कीम लागू करेगी.

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मैं यहां से घोषणा करना चाहता हूं कि दिल्ली में जैसे ही कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार बनेगी हम देश के सभी नागरिकों को न्यूनतम तय आय देंगे और इसके लिए ‘न्यूनतम आय गारंटी योजना:स्कीमः लागू करेंगे.’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘न्यूनतम आय गारंटी योजना का धन प्रति माह नागरिकों के खाते में सीधे डाला जायेगा.’’

युवाओं के हालात पर बोलते हुए उन्होंने कहा, ''सरकार ने 5 साल में देश को क्या दिया ? देश के युवाओं को कोई रोजगार नहीं मिला. पीएम मोदी जहां जाते हैं नफरत फैलाते हैं, कांग्रेस की सरकार आएगी तो हम मिनिमम इंकम की गारंटी देंगे, किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा, झारखंड में मिलकर बीजेपी को हराएंगे.''

राहुल गांधी ने आगे कहा, ''देश में हर जगह मेड इन चाइना लिखा है. पीएम मोदी ने देश के युवाओं को कुछ नहीं दिया, इस चुनाव में बीजेपी कहीं दिखाई नहीं देगी और सारा विपक्ष मिलकर और एक साथ लड़कर बीजेपी को हराएगा.''

राहुल गांधी ने आगे कहा, '' चौकीदार आदिवासियों से भी चोरी करते हैं. ये जमीन, जंगल आपका है, अम्बानी, अडानी की नहीं है. हम जमीन अधिग्रहण का कानून ले कर आए थे कि अधिग्रहण के लिए 80 प्रतिशत किसानों की मंजूरी जरूरी होगी. बाजार डर से 4 गुना ज्यादा पैसा किसानों को देना होगा. बीजेपी की सरकार बनी तो पहला काम इस कानून को बदलने का किया. लेकिन हमने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया. मोदी जी ने 3 बार कोशिश की लेकिन हमने नहीं होने दिया. इसके बाद उन्होंने अपनी राज्य सरकारों को ऐसा करने को कहा.''

राहुल गांधी ने कहा, ''अब आपके झारखंड में किसानों की जमीन उद्योगपतियों को दी जा रही है. तीन राज्यों में मैंने कर्ज माफी का वादा किया था. तीनों राज्यों ने कर्ज माफ कर दिया. नरेन्द्र मोदी हर भाषण में झूठ बोलते है.'' उन्होंने आगे कहा, '' छत्तीसगढ़ की सरकार ने बस्तर में टाटा से लेकर किसानों को जमीन लौटाया. छत्तीसगढ़ में धान के लिए 2500 रुपए मिलते हैं. मोदी जी ने 15 उद्योगपतियों का साढ़े तीन लाख करोड़ माफ किया . लेकिन किसानों का छोटे दुकानदारों का एक रुपया माफ नहीं किया.

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने विंग कमांडर अभिनंदन से की मुलाकात, कहा- समूचे राष्ट्र को आप पर गर्व

19 मार्च तक नहीं होगी रॉबर्ट वाड्रा की गिरफ्तारी, कोर्ट ने बढ़ाई अग्रिम जमानत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget