एक्सप्लोरर

'भाजपा सरकार में न्याय की उम्मीद करना गुनाह', फर्रुखाबाद की घटना पर राहुल गांधी ने घेरा

Rahul Gandhi On BJP: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा बीजेपी सरकार में न्याय की उम्मीद करना भी गुनाह है.उन्होंने आगे कहा कि, फर्रुखाबाद में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

Rahul Gandhi On BJP: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में दो युवतियों की हत्या को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा बीजेपी सरकार में न्याय की उम्मीद करना भी गुनाह है. राहुल ने कहा, फर्रुखाबाद में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, पीड़ित परिवार के साथ प्रशासन का ऐसा रवैया किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगे कहा कि आखिर यह सब कब तक सहन किया जा सकता है? एक समाज के रूप में हमारे सामने ये बहुत बड़ा सवाल है. उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा भारत की हर बेटी का अधिकार है और न्याय हर पीड़ित परिवार का हक़ है.

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 27 अगस्त (मंगलवार) को यूपी के फर्रूखाबाद जिले के कायमगंज इलाके में दलित समाज की 2 युवतियों के शव पेड़ से लटके मिले थे. जहां दोनों सहेलियां जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर कार्यक्रम देखने निकली थीं, मगर घर वापस नहीं पहुंचीं. जब परिजनों ने तलाश की तो उन दोनों बच्चियों के शव एक ही दुपट्टे से लटकते हुए मिले थे. वहीं, इनमें से एक युवती के पिता ने अपनी बेटी की हत्या की आशंका जताई है.

रेप और हत्या की आशंका पर UP पुलिस ने किया इनकार

हालांकि, फर्रूखाबाद जिले की पुलिस ने रेप और हत्या की आशंका से साफ इनकार किया है. पुलिस वहीं, इस मामले को सुसाइड से जोड़कर देख रही है. जबकि, इनमें से एक युवती के पिता का कहना है कि मेरी बेटी और पड़ोस में रहने वाली उसकी दोस्त कल रात (27 अगस्त) को जन्माष्टमी के मौके पर झांकी देखने गई थी. मगर, सुबह जानकारी मिली कि दोनों युवतियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.

ये भी पढ़ें: Karnataka Premium Liquor prices : इस राज्य में प्रीमियम शराब हुई और सस्ती, चीयर्स करने वालों के लिए आई गुड न्यूज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget