एक्सप्लोरर

दावोस में मोदी के भाषण पर बोले राहुल, पीएम बताएं देश के एक फीसदी लोगों के पास 73 फीसदी संपत्ति कैसे?

गौरतलब है कि स्विटरजलैंड के शहर दावोस में होने वाली विश्व आर्थिक मंच की सालाना बैठक के मौके पर एक रिपोर्ट जारी की गई है जिसमें बताया गया है कि अपने देश की 73 फीसदी संपत्ति 1 फीसदी लोगों की जेब में ही है.

नई दिल्लीः वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन भाषण दिया. जहां उन्होंने भारत के वर्तमान और भविष्य की उज्जवल तस्वीर पेश करने की कोशिश की वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पीएम मोदी से देश के हालात पर एक तीखा सवाल किया है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी से सवाल किया कि प्रधानमंत्री कृपया बताएं कि क्यों देश की 73 फीसदी संपत्ति सिर्फ 1 फीसदी आबादी के पास मौजूद है.

गौरतलब है कि स्विटरजलैंड के शहर दावोस में होने वाली विश्व आर्थिक मंच की सालाना बैठक के मौके पर एक रिपोर्ट जारी की गई है जिसमें बताया गया है कि अपने देश की 73 फीसदी संपत्ति 1 फीसदी लोगों की जेब में ही है. वहीं साल 2017 में 17 नए अरबपति बने हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि वह दावोस के लोगों को बताएं कि भारत की एक प्रतिशत आबादी के पास देश की कुल संपदा का 73 प्रतिशत क्यों हैं? राहुल ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए यह बात एक ट्वीट के जरिये कही. इसमें उन्होंने एक खबर को भी टैग किया है, जिसमें आक्सफैम सर्वेक्षण के हवाले से कहा गया है कि 2017 में भारत में सृजित कुल संपदा का 73 प्रतिशत भाग देश की एक प्रतिशत अमीर आबादी के पास है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रिय प्रधानमंत्री, स्विटजरलैंड में स्वागत है. कृपया दावोस को बताइये कि भारतीय आबादी के एक प्रतिशत को उसकी संपदा का 73 प्रतिशत क्यों मिल रहा है. मैं आपके लिए पहले से तैयार संदर्भ के वास्ते एक खबर नत्थी कर रहा हूं.’’ विश्व आर्थिक मंच की बैठक में भाग लेने के लिए दावोस गये प्रधानमंत्री पर राहुल उनकी विदेश यात्राओं और उनकी सरकार पर अमीरों के लिए काम करने और उनके रिण माफ करने को लेकर निरंतर हमला करते रहे हैं.

क्या है रिपोर्ट में साल 2017 के दौरान भारत में तीन चौथाई से कुछ कम संपत्ति महज एक फीसदी अमीरों के पास गयी जबकि आधी से ज्यादा आबादी की संपत्ति में महज एक फीसदी की बढ़ोतरी हुई. ये चौंकाने वाले तथ्य ऑक्सफेम की नई रिपोर्ट 'रिवार्ड वर्क, नॉट वैल्थ' में सामने आए हैं. रिपोर्ट में विभिन्न प्रमाणिक आंकड़ों और ऑनलाइन सर्वे के आधार पर नतीजे निकाले गए हैं.

अपने देश का सच: 73% संपत्ति 1% की जेब में, साल 2017 में 17 नए अरबपति बने

रिपोर्ट में साफ कहा गया कि बीते साल कुल संपत्ति का 73 फीसदी 1 फीसदी अमीरों के खाते में गया जबकि 67 करोड़ गरीब भारतीय जो आबादी का आधा हिस्सा हैं, उनकी संपत्ति में महज़ 1 फीसदी का इजाफा हुआ.

इसी रिपोर्ट को आधार बनाकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पीएम मोदी पर हमलावर हो गए हैं और उनसे पूछ रहे हैं कि गरीबों के बजाए अमीरों की संपत्ति में क्यों इजाफा हो रहा है.

हालांकि आज पीएम मोदी ने दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में उद्घाटन भाषण में कहा कि 70 साल के स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार देश में एक टैक्स की व्यवस्था की गई. पीएम ने कहा कि हम रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के सिद्धांत पर आगे बढ़ रहे हैं. भारत में रेड टेप की जगह रेड कार्पेट ने ले ली है.

दावोस: हिंदी में भाषण देकर पीएम मोदी ने दिया देश को संदेश, कहा- भारत में रेड टेप की जगह रेड कार्पेट ने ले ली

WEF में बोले पीएम मोदीः जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद दुनिया के सामने सबसे बड़ी चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SIR का विरोध नहीं किया', कांग्रेस के मंत्री के बयान पर बवाल, BJP बोली- सभी सच्चाई जानते हैं
'SIR का विरोध नहीं किया', कांग्रेस के मंत्री के बयान पर बवाल, BJP बोली- सभी सच्चाई जानते हैं
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget