एक्सप्लोरर

'राहुल की मेहनत को समझिए, वरना गलत तरीके से चुनाव जीतती रहेगी सरकार', वोट चोरी पर बोले रॉबर्ट वाड्रा

राहुल गांधी के चुनाव आयोग और सरकार पर 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर गुरुवार को रॉबर्ट वाड्रा कहा कि जैसा कि सभी जानते हैं, गलत हो रहा है जो सरकार (केंद्र) हर तरह से कर रही है, इसे रोकना चाहिए.

राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों के बीच उनके बहनोई और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा ने गुरुवार (14 अगस्त, 2025) को कहा कि लोगों को कांग्रेस नेता की मेहनत को समझना चाहिए, वरना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गलत तरीके से चुनाव जीतती रहेगी. वाड्रा ने हरियाणा के पंचकूला स्थित गुरुद्वारा नाडा साहिब में मत्था टेका और लंगर हॉल में स्वैच्छिक सेवा की.

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश में शांति और आपसी भाईचारा होना चाहिए. मैं पूरे देश में धार्मिक यात्राएं करता हूं. मैं यहां आया और मत्था टेका. उन्होंने कहा, ‘जैसा कि सभी जानते हैं, गलत हो रहा है जो सरकार (केंद्र) हर तरह से कर रही है, इसे रोकना चाहिए.’

गलत तरीके से चुनाव जीतती रहेगी भाजपा

वाड्रा ने कहा, ‘राहुल और प्रियंका मेहनत कर रहे हैं और अब लोगों को जागरूक होना चाहिए. देश के नागरिकों को जागरूक होना चाहिए और उन्हें राहुल की मेहनत को समझना चाहिए. उन्होंने इसका सबूत भी दिया है और सबकुछ सामने है.’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘मेरा मानना है कि अगर हम अब जागरूक नहीं हुए तो यह सरकार चुनाव गलत तरीके से जीतती रहेगी, चलती रहेगी, लोगों को बांटेगी, उन्हें और मुश्किल में डालेगी.’

कुछ दिन पहले बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण और कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ राहुल सहित कई विपक्षी नेताओं ने दिल्ली में प्रदर्शन किया था. राहुल गांधी ने तब कहा था कि निर्वाचन आयोग चुप है, जबकि सच्चाई पूरे देश के सामने है. इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी पार्टी के शोध में कर्नाटक की एक विधानसभा सीट पर एक लाख से ज्यादा वोट फर्जी पाए गए.

अब तक आरोप के कोई सबूत नहीं

हरियाणा भूमि सौदे से जुड़े धन शोधन मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए वाड्रा ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है. उन्होंने कहा, ‘देखिए, मैं 24 बार प्रवर्तन निदेशालय गया हूं. जो वे पूछ रहे हैं, यह मामला 20 साल पुराना है. उनके पास शुरू से सारी जानकारी है. मैंने सभी जवाब दिए हैं और मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है. उन्हें सबूत दिखाना चाहिए.'

उन्होंने कहा, ‘मैं देश में हूं और जब भी ईडी मुझे बुलाती है, मैं पहुंचता हूं. इससे अधिक स्पष्टीकरण देने की जरूरत नहीं है. आगे जो भी होगा, हम देखेंगे. मैं सभी जवाब दे रहा हूं. डरने की जरूरत नहीं है और छिपाने के लिए कुछ नहीं है.’ वाड्रा 2008 के हरियाणा भूमि सौदे से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी के सामने अपना बयान दर्ज करा चुके हैं.

ये भी पढ़ें:- अगले 120 साल में देश में हिंदू आबादी घटकर रह जाएगी 67 फीसदी! TISS संस्था की डॉक्यूमेंट्री में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget