राफेल सौदा: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- 10% रक्षा बजट को ‘जेब में डाल लिया गया’
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कतर को यह प्रति विमान 1319 करोड़ रूपये में बेचा गया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार को यह 1670 करोड़ रूपये में बेचा गया. पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान इसके लिए प्रति विमान 570 करोड़ रूपये का सौदा हुआ था.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर आज सरकार पर फिर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 36 राफेल विमान की कीमत के जरिए देश के 10 प्रतिशत रक्षा बजट को जेब में डाल लिया गया. राहुल गांधी ने राफेल लड़ाकू विमान बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी डसाल्ट की वार्षिक रिपोर्ट के जरिये इन विमानों की तुलनात्मक कीमत बतायी. उन्होंने आज ट्वीट कर कहा, ‘‘डसाल्ट ने आरएम (रक्षा मंत्री) के झूठ को खोला और रिपोर्ट में प्रति राफेल विमान की कीमतें जारी की गयीं.’’
Dassault called RM's lie and released prices paid per RAFALE plane in report:
Qatar = 1319 Cr MODI = 1670 Cr MMS = 570 Cr 1100 Cr per plane or 36,000 Cr i.e 10 % of our Defence budget, in the pocket. Meanwhile, our Army begs our Govt. for money. pic.twitter.com/fE5tj4IaeN — Office of RG (@OfficeOfRG) March 16, 2018
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कतर को यह प्रति विमान 1319 करोड़ रूपये में बेचा गया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार को यह 1670 करोड़ रूपये में बेचा गया. पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान इसके लिए प्रति विमान 570 करोड़ रूपये का सौदा हुआ था.
राहुल गांधी ने कहा, ‘‘प्रति विमान 1100 करोड़ रुपये या 36,000 करोड़ रूपये (36 विमानों की कीमत) यानी हमारे रक्षा बजट का 10 प्रतिशत जेब में.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस बीच हमारी सेना धन के लिए सरकार से गुहार लगा रही है.’’ उन्होंने अपने इस ट्वीट के साथ डसाल्ट की वार्षिक रिपोर्ट 2016 भी टैग की है.
Source: IOCL

























