एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री मोदी और अनिल अंबानी के बीच का सीधा सौदा है राफेल: कांग्रेस

नई दिल्ली: राफेल विमान सौदे को लेकर सरकार पर लगातार हमले बोल रही कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति अनिल अंबानी के बीच का सीधा सौदा है. पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता एस जयपाल रेड्डी ने यह भी दावा किया कि पीएम मोदी ने मध्ययुगीन राजा की तरह व्यवहार किया. रेड्डी ने सरकार को यह चुनौती भी दी कि वह राफेल मामले में लगे आरोपों के खिलाफ कोर्ट का रुख करें. उन्होंने कहा कि अगर सरकार ऐसा करती है तो उसे सौदे का वो विवरण बताना पड़ेगा जिसे वह छिपा रही है.

प्रवक्ता ने मीडिया से कहा, "यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अनिल अंबानी के बीच का सीधा सौदा है. मैं यह क्यों कह रहा हूं? इसके कुछ ठोस आधार हैं." उन्होंने कहा, "अप्रैल, 2015 में हुए सौदे से दो दिन पहले विदेश सचिव ने स्पष्ट रूप से कहा था कि भारत के पीएम और फ्रांस के राष्ट्रपति के बीच मुलाकात में राफेल पर चर्चा नहीं की जाएगी. सौदे से दो दिन पहले तक हमारे विदेश सचिव को यह पता नहीं था कि इस सौदे पर चर्चा की जाएगी और यह फैसला हो चुका है."

पीएम ने मध्ययुगीन राजा की तरह व्यवहार किया: रेड्डी रेड्डी ने आगे कहा, "पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर फ्रांस में नहीं थे. इससे भी अहम बात यह कि सौदा होने के बाद पर्रिकर ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्ट्रपति ने हस्ताक्षर किए हैं और मैंने इसका समर्थन किया है. आमतौर पर फैसला मंत्री करता है और पीएम इसका समर्थन करते हैं." उन्होंने आरोप लगाया, "नरेंद्र मोदी खुद से इस सौदे के साथ जुड़े. पीएम ने मध्ययुगीन राजा की तरह व्यवहार किया. वह पेरिस में थे और उन्होंने लुई 16वें की तरह काम किया. लुई 16वें ने कहा था कि मैं राज्य हूं."

हमारे नेता कानूनी नोटिसों से नहीं डरते हैं: कांग्रेस प्रवक्ता रेड्डी ने यह भी आरोप लगाया कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से सौदा वापस लेकर इस पीएसयू के भविष्य को दाव पर लगा दिया गया. अनिल अंबानी के रिलायंस समूह की ओर से कानूनी नोटिस दिए जाने पर रेड्डी ने कहा, "हमारे नेता कानूनी नोटिसों से नहीं डरते हैं. एक तरह से यह अच्छा है कि अनिल अंबानी ने नोटिस दिया. फिलहाल, सरकार राफेल सौदे का ब्यौरा देने से इनकार कर रही है."

देखें दिनभर की 100 बड़ी खबरें-

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी ने शुरू किया 2022 तक भारतीयों को अंतरिक्ष में भेजने का मिशन

क्या चुनाव की वजह से AAP नेता आतिशी मार्लेना ने बदला नाम?

नीतीश के 'सुशासन' की पोल खोल रहे हैं लड़कियों से छेड़खानी के ये Viral वीडियो

महंगे पेट्रोल-डीजल की आग से राहत नहीं, पेट्रोल 14 पैसे और डीजल 15 पैसे महंगा हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस वक्त देश में कितने CM शादीशुदा, कितने अविवाहित और कितनों का हुआ तलाक, देखें डेटा
इस वक्त देश में कितने CM शादीशुदा, कितने अविवाहित और कितनों का हुआ तलाक, देखें डेटा
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget