एक्सप्लोरर

इनकम टैक्स विभाग ने बेनामी संपत्ति मामले में राबड़ी, तेजस्वी से पूछताछ की

अधिकारियों ने कहा कि दोनों से कथित बेनामी संपत्तियों के बारे में पूछताछ की गई जिनको लेकर विभाग को यह संदेह है कि ये संपत्तियां उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बनाई हैं.

पटना: आयकर विभाग ने कथित बेनामी संपत्तियों तथा 1,000 करोड़ रूपये के भूमि सौदों को लेकर चल रही जांच के संदर्भ में आज राजद प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव से पूछताछ की.

अधिकारियों ने कहा कि दोनों को विभाग और जांच अधिकारी ने तलब किया था और यहां आयकर कार्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए. लालू की बेटी मीसा भारती भी अपनी मां और भाई के साथ आयकर कार्यालय पहुंची थीं.

अधिकारियों ने कहा कि दोनों से कथित बेनामी संपत्तियों के बारे में पूछताछ की गई जिनको लेकर विभाग को यह संदेह है कि ये संपत्तियां उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बनाई हैं.

उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच अधिकारी का सहयोग करने और जांच को आगे ले जाने के लिए दिल्ली से आयकर विभाग का एक विशेष दल भी पटना पहुंचा था.

शाम के समय आयकर विभाग के कार्यालय से बाहर निकलते समय राबड़ी और तेजस्वी ने मीडियाकर्मियों से कोई बातचीत नहीं की. लालू के परिवार के इन सदस्यों से पूछताछ की खबरें मिलने के साथ ही बड़ी संख्या में राजद के समर्थक और आम लोग आयकर विभाग के कार्यालय पर जमा हो गए.

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई. इस घटनाक्रम के बारे में राजद प्रमुख की देर शाम तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी.

लालू के करीबी और विधायक भोला यादव ने कहा कि पिछले महीने वे उपस्थित नहीं हो पाए थे और ऐसे में इन्होंने आयकर अधिकारियों के समक्ष पेश होने की खुद इच्छा जताई थी. विभाग ने पहले इसी मामले में मीसा और उनके पति शैलेश कुमार से पूछताछ की थी.

आयकर विभाग ने गत जून में लालू, राबड़ी, तेजस्वी और लालू की बेटियों चंदा, रागिनी, मीसा और दामाद शैलेश कुमार को संपत्ति कुर्क करने संबंधी नोटिस दिया था. विभाग ने दिल्ली और बिहार में करीब एक दर्जन इमारतों और भूखंडों को जब्त कर लिया था. इनमें दिल्ली के पालम विहार में एक फार्म हाउस एवं भूखंड तथा न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एक आवासीय भवन शामिल है.

लालू परिवार ने अपने खिलाफ चल रहे इन मामलों को ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ करार दिया है. राजद प्रमुख ने बीते रविवार को पटना में ‘भाजपा भगाओ, देश बचाओ’ नाम से रैली का आयोजन किया था जिसमें विपक्ष के कई नेता शामिल हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ यौन उत्पीड़न के दोषी आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget