एक्सप्लोरर

Raaj Ki Baat: सितारों से चुनाव प्रचार- मैदान मारती दिख रही है बीजेपी तो 'हाथ का हाथ तंग'

Raaj Ki Baat: आज राज की बात में हम आपको बताएंगे कि कैसे सितारों को मैदान में उतारने के मामले में बीजेपी मैदान मारती दिख रही है जबकि ’हाथ’ का हाथ तंग नजर आ रहा है.

सत्ता और सियासी सितारों के समन्वय के बीच से ही एक राज की बात हम आपके लिए निकालकर लाए हैं. ये राज की बात पार्टियों के चुनावी मैनेजमेंट से जुड़ी हुई है. सत्ता के शीर्ष पर पहुंचने की कोशिश में लगे सियासी दलों ने अपने सितारों को चुनावी समर में उतार दिया है. वो सितारे जिनके चेहरे, व्यक्तित्व और जनाधार की नाव पर सवार होकर चुनावी वैतरणी पार की जाती है. खासतौर पर बात करें बीजेपी और कांग्रेस की तो दोनों राष्ट्रीय दलों ने चोटी तक पहुंचने के लिए एड़ी से भी जोर लगा रखा है.

राज की बात में हम आपको बताएंगे कि कैसे चुनावी मैदान में दोनों दलों ने स्टार कैंपेनर्स को उतारा है. सियासी सितारों के प्रचार का चुनाव परिणामों पर क्या असर होगा वो तो वक्त बता देगा लेकिन अभी जो उनकी पोजीशनिंग बीजेपी और कांग्रेस ने की है उसका फिलहाल क्या असर हो रहा है वो आपको राज की बात में हम बताने जा रहे हैं.

बीजेपी की तरफ से पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय अध्य्क्ष जेपी नड्डा प्रमुख चेहरे हैं तो वहीं कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने प्रमुख रूप से मोर्चा संभाल रखा है. जब बात स्टार प्रचारकों की सेंकेंड लाइन आती है तब अंतर साफ नजर आता है. जहां बीजेपी के पास स्मृति ईरानी, बीएस येदियुरप्पा, धर्मेंद्र प्रधान, निर्मला सीतारमण, योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिह चौहान जैसे राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की फौज खड़ी है तो वहीं कांग्रेस के पास उन बड़े नेताओं का टोटा हो गया है जिनकी राष्ट्रीय छवि है और जिनके चुनावी मंचों पर मौजूद रहने से मायने काफी बदल जाते हैं.

खासतौर से बीते दशकों से जो कांग्रेस की फर्स्ट लाइन के नेता जो रहे आज उनकी पहचान बागी या ‘ग्रुप- 23’ की हो गई है. ऐसे में गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल, वीरप्पा मोइली, आनंद शर्मा जैसे दिग्गजों के बिना बीजेपी की तेज और सधी धारा के बीच कांग्रेस के पैरों के नीचे से रेत रफ्तार के साथ खिसक रही है.

एक तरफ जहां बीजेपी के पास प्रांतीय, क्षेत्रीय, जातीय और हर तरह के समीकरण को प्रभावित करने वाले स्टार कैंपेनर्स की फौज खड़ी हुई है वहीं कांग्रेस का 5 राज्यों का प्लान राहुल-प्रियंका और स्थानीय दलों के साथ गठबंधन पर ही आधारित नजर आ रहा है. और इतना ही नहीं जिस पश्चिम बंगाल में सबसे बड़ा घमासान है वहां राहुल और प्रियंका पहुंचे ही नहीं. कांग्रेस के सियासी संघर्ष की कहानी असम तक ही सिमटती नजर आने लगी है.

ऐसे में राज की बात ये है कि पेट्रोल से लेकर आदमी तक की जिन बुनियादी जरूरतों को लेकर कांग्रेस एक बड़ा प्रहार बीजेपी पर कर सकती थी वो नहीं हो पा रहा है. इसकी वजह साफ है. वजह ये कि जिन नेताओं ने शिखर तक कांग्रेस को पहुंचाया उनमें से कुछ हाशिए पर हैं तो कुछ पार्टी से नाराज है. इसके साथ ही साथ संदेश ये भी जा रहा है कि जो पार्टी अभी अपनों को साधने में अक्षम है वो क्या बड़े मामलों को सत्ता में आकर साध पाएगी.

कांग्रेस की यही कमजोरी बीजेपी के लिए वरदान बन रही है और रही सही कसर बचती है उसे पार्टी अपने राष्ट्रव्यापी छवि वाले चेहरों से मैनेज करने में दम-खम से जुटी हुई है. चुनाव के परिणाम क्या होंगे ये जनता तय कर देगी लेकिन इतना तो तय है कि कांग्रेस संगठानात्मक स्तर पर एक बड़े संकट से जूझ रही है और इससे पार पारा लोहे के चने चबाने से कम नहीं.

राज की बातः क्या सच में कम हो गई है वैक्सीन या वैक्सीनेश को लेकर हो रही है सियासत?  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आर्टिकल 370 हटने के बाद 7 वर्षों में कितना बदल गया जम्मू कश्मीर?
आर्टिकल 370 हटने के बाद 7 वर्षों में कितना बदल गया जम्मू कश्मीर?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर आप मर्द हैं...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट पर खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'अगर आप मर्द हैं...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट पर खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
Embed widget