एक्सप्लोरर

Watch: कैसे बनी कुतुब मीनार, कितने लोगों ने किया काम? AI ने दिखा दीं 800 साल से ज्यादा पुरानी तस्वीरें

Qutub Minar Viral Video: सोशल मीडिया पर कुतुब मीनार के निर्माण का एक एआई वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में मजदूरों को पत्थर तोड़ते, हाथियों और खच्चरों द्वारा सामान ढोते हुए दिखाया गया है.

Qutub Minar AI Video: दिल्ली की ऐतिहासिक और मशहूर इमारत कुतुब मीनार को आज 833 साल पूरे हो गए हैं. यह इमारत न सिर्फ भारत की वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण है, बल्कि यह देश की संस्कृति और इतिहास की पहचान भी है. कुतुब मीनार का निर्माण साल 1192 में कुतुबुद्दीन ऐबक ने शुरू करवाया था. लेकिन उनकी मृत्यु के बाद इसे उनके उत्तराधिकारी इल्तुतमिश ने आगे बढ़ाया और फिर फिरोजशाह तुगलक ने इसमें अंतिम निर्माण कार्य करवाया. इस इमारत की ऊंचाई लगभग 240 फीट (73 मीटर) है. इसे बनाने के लिए लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर का इस्तेमाल किया गया था.

देश की राजधानी दिल्ली में स्थित कुतुब मीनार के बारे में आपने बहुत कुछ जाना होगा, लेकिन क्या आपने इसके निर्माण से जुड़ा AI द्वारा तैयार किया गया वीडियो देखा है? इसे एक क्रिएटर ने अपनी क्रिएटिविटी से तैयार किया है और यह अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में AI की मदद से मजदूरों को पत्थर तोड़ते हुए दिखाया गया है. साथ ही, सामान ढोने के लिए हाथियों और खच्चरों का इस्तेमाल होते हुए भी देखा जा सकता है.

कुतुब मीनार के निर्माण में लगे सैकड़ों मजदूर

कुतुब मीनार के निर्माण में लगे सैकड़ों मजदूरों को AI तकनीक से काम करते हुए दर्शाया गया है. इस AI वीडियो में ठेकेदारों को नक्शा देखते और मजदूरों को रात में भी काम करते हुए दिखाया गया है. वीडियो के अंत में रात का दृश्य दिखाया गया है, जिसमें कुतुब मीनार लगभग पूरा बना हुआ नजर आता है. ​इस वीडियो को अब तक 12 लाख से अधिक व्यूज और 38 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इस पोस्ट पर 300 से ज्यादा लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है. 

 
 
 
 
 
Instagram पर यह पोस्ट देखें
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Bharath FX (@bharathfx1) द्वारा साझा की गई पोस्ट

यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

कुतुब मीनार के निर्माण पर आधारित इस AI वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई लोगों ने इस वीडियो की जमकर तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा, 'बेहद खूबसूरती से बनाया गया है.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'यह तो बिल्कुल हकीकत जैसा लग रहा है.' वहीं, एक यूजर ने इसकी क्रिएटिविटी की भी खूब सराहना की.

क्रिएटर ने रील शेयर कर लिखी ये बात

इंस्टाग्राम पर इस रील को शेयर करते हुए @bharathfx1 ने लिखा, "1192 में कुतुब मीनार का निर्माण- 12वीं सदी में लौटिए और भारत के सबसे मशहूर स्मारकों में से एक कुतुब मीनार को बनते हुए देखिए. बड़े-बड़े पत्थर उठाते हाथियों से लेकर तेज धूप में मेहनत करते कारीगरों तक, यह वीडियो इतिहास को बहुत ही खूबसूरत तरीके से दिखाता है."

ये भी पढ़ें-

Mehul Choksi Arrested: भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी गिरफ्तार, बेल्जियम से लाया जाएगा भारत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget