एक्सप्लोरर

क्वारंटाइन स्टैंप से कांग्रेस के पूर्व सासंद के हाथों का हुआ बुरा हाल, शिकायत के बाद हटाया गया खराब इंक का पूरा बैच

कांग्रेस के पूर्व सांसद मधु गौड याक्षी की शिकायत के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेशों से लौट रहे मुसाफिरों के हाथों पर लगाई जा रही स्टैंप इंक को लेकर विवाद खड़ा हो गया. पूर्व सांसद ने ट्वीटर पर अपने हाथों की तस्वीर अपलोड की थी. तस्वीरों में पूर्व सांसद के हाथों पर काले निशान पड़े हुए नजर आ रहे हैं.

विश्व के कई अन्य देशो की तरह भारत भी कोरोना वायरस से जंग लड रहा है. कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन किया गया था. इस दौरान अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था. हालांकि अब काफी कुछ अनलॉक हो चुका है. इसी के साथ कुछ देशों के लिए अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने भी शुरू कर दी गई हैं.

ऐसे में कोरोना के खतरे को देखते हुए विदेशों से भारत आ रहे लोगों को होमक्वारंटाइन करने के उद्देश्य से उनके हाथों पर एयरपोर्ट पर इंक से स्टैंप लगाई जा रही है. लेकिन बता दें कि एयरपोर्ट पर हाथों पर लगाई जा रही स्टैंप की इंक को लेकर पूर्व सांसद और कांग्रेस के प्रवक्ता मधु गौड़ याक्षी ने सवाल खड़े कर दिए थे. दरअसल रविवार को उन्होने खराब इंक की शिकायत केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की थी. जिसके बाद सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब इंक के पूरे बैच को ही हटा दिया गया. https://twitter.com/MYaskhi/status/1312648008077459457

केंद्रीय मंत्री से स्याही की शिकायत कांग्रेस के पूर्व सांसद मधु गौड़ ने अपने ट्विटर अकाउंटर पर रविवार को अपने हाथ पर लगी स्टैंप की दो तस्वीरें अपलोड की थी. उन्होने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को टैग करते हुए शिकायत की थी कि एयरपोर्ट पर इस्तेमाल हो रहे स्टैंप की इंक से उनके हाथों पर रिएक्शन हो गया. उन्होने ट्वीट कर अपनी शिकायत में लिखा था कि, ' प्रिय हरदीप सिंह पुरी जी, क्या आप विदेश से भारत आने वाले यात्रियों के हाथों में एयरपोर्ट पर लगाए जा रहे स्टैंप में इस्तेमाल किए जा रहे केमिकल पर गौर फरमाएंगें. कल मेरे हाथों पर दिल्ली एयरपोर्ट पर स्टैंप लगाया गया था. और अब देखिए इनकी क्या हालत हो गई है.'

खराब इंक के पूरे बैच को हटाया गया है कांग्रेस के पूर्व सासंद की शिकायत का तत्काल उत्तर देते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी ट्वीट किया. उन्होने अपने ट्वीट में लिखा कि, ' मधु गौड़ याक्षी जी मेरा ध्यान इस तरफ आकृष्ट करने के लिए शुक्रिया. मैं इस बारे में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सीएमडी से बात करूंगा.' इसी के बाद सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब इंक के पूरे बैच को हटा दिया गया था.

इस बाबत एक अधिकारी ने जानकारी दी कि, ‘शिकायत के बाद अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय मुसाफिरों के हाथों पर स्टैंप इंक के नए बैच का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है’. नियमों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय उड़ान वाले यात्रियों को सात दिन के इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन का पालन करना होता है. इसके बाद अगले सात दिनों के लिए उन्हे घर पर क्वारंटाइन रहना होता है. हालांकि इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन से उन लोगों को छूट दी जाती है जिनके पास कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट होती है और वह टेस्ट 96 घंटे से ज्यादा पुराना नहीं होता है.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
'सहमति से संबंध बनाने की उम्र कम करने से पहले...', VHP ने दी ये चेतावनी
'सहमति से संबंध बनाने की उम्र कम करने से पहले...', VHP ने दी ये चेतावनी
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- 'बल प्रयोग का...'
राहुल गांधी के बाद अभिजीत दीपके ने भी मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- 'बल प्रयोग का...'

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget