एक्सप्लोरर

कड़ी सुरक्षा के बीच पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा हुई पूरी

पुरी: ओडिशा के इस शहर में कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार धार्मिक परंपरा और उत्साह के साथ विश्व विख्यात भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का आयोजन किया गया जिसमें करीब नौ लाख श्रद्धालुओं ने भाग लिया. रात भर हुई बारिश के रकने के बाद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था.

देश और दुनिया के श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की गुंडिचा मंदिर तक की यात्रा और वापस निवास लौटने के इस पूरे आयोजन के लिए समुद्र तटीय शहर में इकठ्ठा हुए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान और अन्य गणमान्य लोगों ने लोगों को भगवान जगन्नाथ की वाषर्कि रथयात्रा की बधाई दी. तीनों प्रतिमाओं के नौ जून को स्नान पूणर्मिा के दिन से दर्शन बंद थे इसलिए उनकी एक झलक पाने को लोग बड़े उत्साह के साथ उमड़े.

स्नान पूणर्मिा को महा स्नात के बाद प्रतिमाएं अनासरा पिंडी में रखी गयी थीं और कल वहीं उनके नब जौबन दर्शन किये गये.

गुजरात में अहमदाबाद में भी कड़ी सुरक्षा के बीच भगवान जगन्नाथ की 140वीं रथयात्रा निकाली गयी. 15 किलोमीटर तक निकलने वाली इस यात्रा की झलक देखने के लिए लाखों श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा.

भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथों ने आज सुबह जमालपुर क्षेत्र स्थित 400 साल पुराने जगन्नाथ मंदिर से यात्रा शुरू की.

रथयात्रा शुरू होने से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सुबह के समय मंदिर में मंगल आरती की. यात्रा में 18 हाथी, 101 ट्रक, सात कार, 30 अखाड़ों के सदस्य और 18 भजन मंडली शामिल रहे.

रथयात्रा के दौरान किसी अप्रिय घटना को टालने के लिए यात्रा मार्ग पर पुलिसकर्मी और अर्द्धसैनिक बलों के 20,000 से अधिक कर्मी तैनात किए गए. इनमें एनएसजी कमांडो भी शामिल रहे.

कोलकाता में इस्कॉन द्वारा निकाली गयी सालाना रथयात्रा में बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विदेश दौरे पर होने के कारण उनकी अनुपस्थिति में प्रदेश के पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी, कोलकाता के मेयर शोभन चटर्जी और तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुब्रत बख्शी ने जुलूस को हरी झंडी दिखाई.

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के इस्कॉन मायापुर में भी पारंपरिक धूमधाम और निष्ठा के साथ रथयात्रा का आयोजन किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से परेशान हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- यह क्या हो रहा है?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से परेशान हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- यह क्या हो रहा है?
सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ
सिक्किम के राज्यपाल बने दुष्यंत कुमार गौतम, गंगटोक के राजभवन में ली शपथ

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget