एक्सप्लोरर

उत्कल रेल हादसा: आज से जांच शुरू करेंगे रेलवे सेफ्टी कमिश्नर, ऑडियो क्लिप की भी होगी जांच

एबीपी न्यूज ने शनिवार को ही रेलवे की लापरवाही को लेकर रिपोर्ट दिखाई थी. घटनास्थल के पास से कटी हुई पटरियां और औजार मिलें थे. चश्मदीदों के मुताबिक शनिवार सुबह से इस लाइन पर मेंटेनेंस चल रहा था.

मुजफ्फरनगर:  मुजफ्फरनगर के खतौली में शनिवार को हुए कलिंग उत्कल एक्सप्रेस हादसे में मौत का आंकड़ा 22 तक पहुंच गया है, जिसमें 21 शवों की पहचान हो गई है. जबकि 203 घायलों का का इलाज अस्पतालों में चल रहा है. वहीं रेलवे सेफ्टी कमिश्नर शैलेष कुमार पाठक आज घटनास्थल का दौरा करेंगे. पाठक 22 और 23 अगस्त को मामले की जांच करेंगे. क्या पटरियों पर मरम्मत का काम बिना इजाजत के हो रहा था? रेलवे सेफ्टी कमिश्नर ने आम जनता को भी कहा है कि अगर उनके पास कोई सबूत या जानकारी है को वो उन्हें भेज सकते हैं. रेलवे ने रविवार को संकेत दिया था कि उत्कल एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के पीछे की वजह लापरवाही हो सकती है. रेलवे सेफ्टी कमिश्नर की तरफ से शुरू की जाने वाली जांच में ये सुनिश्चित किया जाएगा कि क्या पटरियों पर मरम्मत का काम बिना इजाजत के हो रहा था? क्या मरम्मत के काम में नियमों का पालन किया गया? रेलवे बोर्ड के सदस्य यातायात मोहम्मद जमशेद ने रविवार को कहा कि यह स्पष्ट नहीं था कि उस जगह पर किस तरह का काम हो रहा था. इसके अलावा पटरियों पर होने वाले किसी भी तरह के काम के लिये एक नियमावली का पालन किया जाता है. जांच यह भी सुनिश्चित करेगी कि क्या पटरी पर मरम्मत का काम किया जा रहा था और ऐसा है तो क्या नियमों का पालन किया गया? गेटमैन-रेलवे कर्मचारी की बीच बातचीत का ऑडियो क्लिप वायरल इसके अलावा मामले में वायरल बातचीत के एक ऑडियो क्लिप की भी जांच की जाएगी. ऑडियो क्लिप एक गेटमैन और एक अन्य रेलवे कर्मचारी की बीच बातचीत का है. हालांकि दो कर्मचारियों के बीच हुई यह बातचीत अनौपचारिक है, लेकिन यह उस लापरवाही की पूरी कलई खोल रही है जो 20 से ज्यादा लोगों की जान जाने का कारण बनी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ऑडियो में गेटमैन को यह बताते सुना जा सकता है कि हादसे के जगह वाली पटरी पहले से टूटी हुई थी. ट्रेन के वहां से गुजरने से पहले वहां उसकी मरम्मत का काम चल रहा था, लेकिन पटरी को ठीक से जोड़ा नहीं गया था. रेलवे की लापरवाही को लेकर एबीपी न्यूज ने दिखाई थी रिपोर्ट गौरतलब है कि एबीपी न्यूज ने शनिवार को ही रेलवे की लापरवाही को लेकर रिपोर्ट दिखाई थी. घटनास्थल के पास से कटी हुई पटरियां और औजार मिलें थे. चश्मदीदों के मुताबिक शनिवार सुबह से इस लाइन पर मेंटेनेंस चल रहा था. इस हादसे के संबंध में खतौली जीआरपी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह भी पढ़ें- उत्कल एक्सप्रेस हादसा: ABP न्यूज़ की पड़ताल पर यूपी ATS की मुहर, कहा- मरम्मत की वजह से हादसा संभव IN PICS: यहां जानें मोदी सरकार में कब-कब हुए हैं रेल हादसे उत्कल एक्सप्रेस हादसे की पूरी कहानी, जानें कैसे मंजिल से पहले आई यात्रियों की मौत जरुर पढ़ें: सिर्फ रेल हादसे ही नहीं इन मामलों में भी बदनाम है ‘प्रभु’ की रेल!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget