एक्सप्लोरर

पंजाब में कल होगा मंत्रिमंडल का गठन, कैबिनेट में शामिल किए जा सकते हैं 10 मंत्री

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित पंजाब कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे. सूत्रों के अनुसार पंजाब कैबिनेट में 8 से 10 मंत्री शामिल किए जा सकते हैं.

पंजाब में कल (शनिवार) 11 बजे मंत्रिमंडल का गठन होगा. पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित पंजाब कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे. शपथग्रहण समारोह चंडीगढ़ में होगा. सूत्रों के अनुसार, पंजाब कैबिनेट में 8 से 10 मंत्री शामिल किए जा सकते हैं. मंत्रिमंडल के गठन के बाद कल दोपहर 12.30 बजे कैबिनेट की पहली बैठक होगी. 

बता दें कि 16 मार्च को आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राज्य के एसबीएस (शहीद भगत सिंह) नगर जिले में स्थित शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आयोजित समारोह में भगवंत मान को शपथ दिलाई थी. उसके बाद आम आदमी पार्टी ने तीन दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाया. 

शपथ ग्रहण समारोह में आप के नवनिर्वाचित विधायक, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येन्द्र जैन मौजूद थे. सभी ने पीले रंग की पगड़ी पहनी हुई थी.

पंजाब की 117 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में आप ने 92 सीटों पर जीत हासिल की. पंजाब के चुनावों में इस बार एक और खास बात देखने को मिली. यहां जीते सभी विधायकों में से कुल 11 विधायक ऐसे हैं जिनकी उम्र 35 साल से कम हैं. इस बार के चुनाव में कई दिग्गजों की हार हुई. चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, प्रकाश सिंह बादल और अमरिंदर सिंह सहित कई दिग्गज आप उम्मीदवारों से हार गए. 

राज्य में कांग्रेस 18 सीटों पर सिमट गई. आप ने शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन का भी सफाया कर दिया. शिअद को तीन सीटें जबकि बीजेपी को दो और बसपा को महज एक सीट मिली.

ये भी पढ़ें- गुजरात के बाद कर्नाटक के भी स्कूलों में पढ़ाई जा सकती है भगवद गीता, शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत

Punjab: शपथग्रहण समारोह में छाईं नरिंदर कौर, कैबिनेट मिनिस्टर को हरा बनीं पंजाब की सबसे कम उम्र की MLA

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget