एक्सप्लोरर

Deep Sidhu Death: पंजाबी फिल्मों के अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत

Deep Sidhu Death: पंजाबी फिल्मों के अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई है. उनके साथ गाड़ी में एक महिला भी सवार थीं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

Deep Sidhu Death: पंजाबी फिल्मों के मशहूर अभिनेता दीप सिद्धू की एक सड़क हादसे में मंगलवार को निधन हो गया. उनकी गाड़ी दिल्ली के पास कुंडली बॉर्डर पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उनकी जान चली गई. दीप सिद्धू के साथ गाड़ी में एक महिला मित्र भी थीं, जो हादसे में घायल हुई हैं. दीप स्कॉर्पियो कार में सवार थे, जब उनकी गाड़ी एक ट्रॉली से टकरा गई.

कैसे हुआ हादसा ?

एक स्कॉर्पियो गाड़ी में दीप सिद्धू जा रहे थे. तभी सड़क किनारे खड़ी एक ट्रॉली से उनकी गाड़ी जा टकराई. हादसा सोनीपत ज़िले में हुआ है. दीप सिद्धू के शव को खरखौदा के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है. महिला मित्र की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है. दीप सिद्धू के निधन की जानकारी देते हुए हरियाणा पुलिस ने बताया, "उन्होंने अपनी कार से पीपली टोल के पास कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर खड़ी एक ट्रक को टक्कर मार दी."

सीएम चन्नी ने जताया दुख

दीप सिद्धू के निधन पर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट किया, "मशहूर अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता दीप सिद्धू की निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवार और फैंस के साथ हैं."

 

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे दीप सिद्धू

दीप सिद्धू को पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम माना जाता है. उन्होंने फिल्म 'रमता जोगी' के ज़रिए पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी. इस फिल्म के बाद वो जोरा चैप्टर 1 और जोरा चैप्टर 2 में नज़र आए थे. ये दोनों ही फिल्में उनकी सुपरहिट रही थीं. सिद्धू को इन्हीं फिल्मों के चलते पंजाब में जोरा के नाम से भी जाना जाता था.

लाल किला हिंसा मामले में आरोपी थे दीप

किसान आंदोलन के दौरान पिछले साल लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में अभिनेता दीप सिद्धू का नाम सामने आया था. उन्हें इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया था. कई महीनों तक जेल में रहने के बाद उन्हें ज़मानत मिल गई थी. ज़मानत याचिका में दीप सिद्धू ने अदालत में खुद को बेकसूर बताया था. उन्होंने कहा था कि उसे फर्जी तरीके से मामले में फंसाया जा रहा है. तब कोर्ट में दीप सिद्धू के वकील ने उनका पक्ष रखते हुए कहा था कि उनके मुवक्किल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, जिससे पता चल सके कि उसने हिंसा के लिए लोगों को भड़काया.

Chara Ghotala: 26 साल पुराने चारा घोटाला केस में लालू यादव समेत 75 दोषी करार, 24 बरी, 6 फरार, 575 गवाह, जानें सबकुछ

Punjab Election 2022: पंजाब के राजपुरा में Rahul Gandhi का BJP पर निशाना, कहा- मैं मुंह खोलता हूं तो सोच-समझ कर बोलता हूं, झूठे वादे नहीं करता

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget