एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब में धान के किसानों के लिए वित्तीय मदद का एलान, AAP सरकार देगी इतने रुपए की सहायता

Punjab Government: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धान की सीधी बिजाई (DSR Technique) करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 1500 रुपए की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है.

Punjab Govt Financial Assistance To Farmers: पंजाब सरकार ने अपने प्रदेश के किसानों के लिए वित्तीय मदद का एलान किया है. सरकार ने धान किसानों को वित्तीय राहत देने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ( CM Bhagwant Mann ) ने धान की सीधी बिजाई (DSR Technique) करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 1500 रुपए की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है. शनिवार को एक वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री मान ने कहा कि कृषि विभाग इस तकनीक को अपनाने में किसानों की मदद करेगा और किसान 20 मई से इस विधि से धान की बिजाई कर सकते है. 

धान की सीधी बिजाई करने पर वित्तीय सहायता

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों से अपील की हैं कि वह खुद इस विधि को अपनाने और कृषि क्षेत्र से जुड़े अपने रिश्तेदारों और मित्रों को यह विधि अपनाने के लिए प्रेरित करें. इससे गिर रहे भूजल के स्तर को रोकने में मदद मिलेगी. धान की सीधी बिजाई न केवल पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव डालती है, बल्कि किसानों के लिए आर्थिक तौर पर भी लाभदायक है. इस विधि से बिजाई करने से धान की पैदावार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता और धान की कटाई के बाद उसी खेत में गेहूं या अन्य फसल की पैदावार भी अधिक होती है. 

सरकार का धान की सीधी बिजाई पर जोर

मुख्यमंत्री ने 17 अप्रैल को 24 किसान संगठनों के साथ बैठक करके धान की सीधी बिजाई पर जोर दिया था. साथ ही अधिकारियों को हिदायत दी थी कि पानी और बिजली की बचत के लिए किसानों को सीधी बिजाई के लिए प्रेरित करें. पंजाब सरकार की इस पहल से जहां भूजल स्तर बचाने की संभावना है. वहीं इस घोषणा से ट्यूबवेल पर भी दबाव कम होने से बिजली की बचत होगी. पंजाब में धान की रोपाई शुरू होते ही बिजली की मांग 5000 मेगावाट बढ़ जाती है लेकिन अगर धान की सीधी बिजाई हुई तो बिजली खपत कम होगी और सरकार को बिजली सब्सिडी का बोझ भी घटेगा. वहीं लुधियाना में इस फैसले का किसानों ने स्वागत किया है.

ये भी पढ़ें:

Electricity Cuts: Punjab में पावर कट से बेहाल इंडस्ट्री, कामकाज ठप, लोग बोले- जब से AAP सरकार आई है, तब से...

Power Crisis: यूपी में बिजली संकट को लेकर सीएम योगी ने दिल्ली में की गृहमंत्री अमित शाह और 2 अन्य मंत्रियों संग बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्किट हाउस खाली कराने पर भड़की महुआ मोइत्रा, ओम बिरला को नोटिस
सर्किट हाउस खाली कराने पर भड़की महुआ मोइत्रा, ओम बिरला को नोटिस
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
Xप्लेन: आंदोलन के आगे क्यों झुक रही हैं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण
आंदोलन के आगे क्यों झुक रहीं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget