एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: पीएम मोदी ने जालंधर की रैली में उठाया सुरक्षा का मुद्दा, कहा- मैं जाना चाहता था मंदिर, लेकिन...

Punjab Election: पीएम मोदी ने जालंधर में चुनावी रैली को संबोधित किया. पंजाब में 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी.

PM Modi Jalandhar Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को पंजाब (Punjab) के जालंधर (Jalandhar) में चुनावी रैली को संबोधित किया. पीएम मोदी (PM Modi) ने यहां पर अपनी सुरक्षा का मुद्दा उठाया और राज्य की कांग्रेस सरकार (Congress Government) पर निशाना साधा. प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं त्रिपुरमालिनी देवी जी के मंदिर जाना चाहता था, लेकिन प्रशासन, पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए.

पीएम मोदी ने कहा कि कि पंजाब की धरती पर आना बहुत बड़ा सुख है. आज मेरी इच्छा थी कि इस कार्य़क्रम के बाद त्रिपुरमालिनी  देवी जी के चरणों में नमन करूं, उनका आशीर्वाद लूं. लेकिन यहां के प्रशासन, पुलिस ने हाथ ऊपर कर लिया.उन्होंने कहा कि हम व्यवस्था नहीं कर पाएंगे, आप हेलिकॉप्टर से चले जाइए. अब ये हाल यहां पर सरकार का. लेकिन मैं मां के पास जरूर आऊंगा और उनके चरणों में सिर झुकाकर रहूंगा. 

पीएम ने अकाली दल पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की, हमारे वीर शहीदों की तीसरी बरसी है. मैं पंजाब की धरती से भारत मां के वीर शहीदों के चरणों में श्रद्धापूर्वक सर झुकाता हूं. पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद इतने दशकों में पंजाब के पास कम ही विकल्प रहे. हम जब अकाली दल के साथ थे, तो उन्हें बड़ा भाई मानकर हमेशा हमने अपनी छोटी भूमिका को स्वीकार किया था.

प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल में सिर्फ एक ही बात थी कि जिस बात में पंजाब का भला होगा वही करेंगे. अभी पंजाब में व्यापार-कारोबार को जिस तरह माफियाओं के कब्जे में दे दिया गया है, ये खेल बीजेपी सरकार में नहीं चलने दिया जाएगा.पीएम मोदी ने आगे कहा कि बीजेपी की सरकार में यहां का व्यापारी, बिना किसी अत्याचार के, बिना किसी खौफ के अपना व्यापार करेगा.

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था कि अकाली दल के पास पूर्ण बहुमत नहीं था, बीजेपी के समर्थन के बिना उनकी सरकार नहीं चल सकती थी. उस स्थिति में कुदरती न्याय तो ये कहता था कि डिप्टी सीएम बीजेपी का बनना चाहिए था. लेकिन उस समय भी हमारे साथ अन्याय हुआ और बादल साहब ने अपने बेटे को ही उपमुख्यमंत्री बना दिया.

पीएम ने कहा कि हमारे पास ज्यादा एमएलए थे, सरकार घर जा सकती थी. लेकिन फिर भी पंजाब की भलाई के लिये, हमने वो पाप नहीं किया. क्योंकि हमारे दिल में सिर्फ और सिर्फ पंजाब का उज्ज्वल भविष्य है. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज पंजाब के 23 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि का पैसा जा रहा है.  किसानों से MSP पर फसल खरीद भी बीजेपी सरकार ने दोगुनी से ज्यादा बढ़ाई है. हमने ये भी सुनिश्चित किया कि खरीद का पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में जाए. 

ये भी पढ़ें- PM Modi Punjab Rally: चन्नी सरकार पर पीएम मोदी का आरोप- प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा देने से किया इंकार, ये हाल है सरकार के यहां

UP Election 2022: Jhansi में Akhilesh Yadav का वार, कहा- बुंदेलखंड में मतदान के बाद सुन्न हो जाएंगे BJP के नेता

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget