एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: पंजाब में 5 जनवरी को एक मंच पर साथ दिख सकते हैं पीएम मोदी और कैप्टन अमरिंदर सिंह

PM Modi To Visit Punjab: बीजेपी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए जोर शोर से तैयारी शुरू कर दी है. इसी के मद्देनजर पीएम मोदी पांच जनवरी को पंजाब का दौरा कर सकते हैं.

PM Modi To Visit Punjab: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पांच जनवरी को पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का चुनावी बिगुल फूंक सकते हैं. इस दौरान मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) भी मौजूद रह सकते हैं. प्रधानमंत्री का पंजाब के चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमआर) के सैटेलाइट केंद्र का फिरोजपुर में उद्घाटन करने का कार्यक्रम है और इसके बाद वह एक रैली को संबोधित कर सकते हैं. बीजेपी सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

केंद्र सरकार के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की पंजाब में यह पहली रैली होगी. इन कृषि कानूनों के खिलाफ बड़ी संख्या में पंजाब के किसानों ने दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर डेरा डाल दिया था और वह केंद्र सरकार पर इन्हें निरस्त करने का लगातार दबाव बनाते रहे.

आखिरकार सरकार ने 19 नवंबर को कृषि कानूनों पर अपने कदम वापस खींच लिये थे. साथ ही पीएम मोदी ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर एक समिति गठित करने की घोषणा करते हुए किसानों से अपना आंदोलन वापस लेने की गुजारिश भी की थी.

इसके बाद संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन एक विधेयक लाकर इन कानूनों को निरस्त कर दिया गया था. इस विधेयक के पारित होने के बाद किसानों ने सशर्त अपना आंदोलन वापस ले लिया था.

बीजेपी (BJP) सूत्रों ने कहा कि मोदी की इस रैली से बीजेपी और उसके सहयोगियों के चुनावी अभियान की शुरुआत हो जाएगी. अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस का बीजेपी के साथ गठबंधन हुआ है. बीजेपी सूत्रों ने कहा कि अमरिंदर सिंह भी इस रैली में शामिल हो सकते हैं.

पीएम मोदी मोदी और कैप्टन अमरिंदर (Amarinder Singh) के अलावा पंजाब के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय मंत्रिमंडल में उनके सहयोगी हरदीप सिंह पुरी और मीनाक्षी लेखी के भी इस रैली में शामिल होने की संभावना है.

अमरिंदर सिंह ने सोमवार को दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से मुलाकात की थी. इस दौरान सीटों के बंटवारे पर चर्चा हुई. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी पंजाब में गठबंधन के वरिष्ठ साझेदार की भूमिका निभाएगी और 117 में आधी से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ सकती है.

Punjab Election 2022: कभी कांग्रेस की धाक...कभी अकाली ने बनाई साख, 2 पार्टियों के बीच सिमटा रहा पंजाब का सियासी इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget