एक्सप्लोरर

पंजाब: मुख्यमंत्री चन्नी बोले- सिद्धू के इस्तीफे से माहौल बिगड़ा, हम मिल बैठकर बात करेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी का मुखिया होता है प्रधान. परिवार में बैठकर समस्या का समाधान होता है सिद्धू साहब से फ़ोन पर बातचीत हुई है.

चंडीगढ़: पंजाब में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के अचानक हुए इस्तीफे के बाद से राजीनितिक हलचल तेज है. एक बाद एक बयानों की बारिश हो रही है. इस बीच आज मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कैबिनेट की बैठक की. इस बैठक में मुख्यमंत्री ने बिजली बिल माफी का बड़ा एलान किया. इसके साथ ही सिद्धू को लेकर उठ रहे सवालों के भी जवाब दिए. मुख्यमंत्री ने माना कि सिद्धू के इस्तीफे से माहौल खराब हुआ. उन्होंने कहा कि मैं सिद्धू बैठकर बात करें और मामले को सुलझा लेंगे.

नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफों को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी का मुखिया होता है प्रधान. परिवार में बैठकर समस्या का समाधान होता है सिद्धू साहब से फ़ोन पर बातचीत हुई है. पार्टी सुप्रीम है, विचारधारा सुप्रीम है. उन्होंने कहा कि आपको अगर लगता है की गलती हुई है तो आप बताएं. पार्टी को नुकसान पहुंचाने की कोई कोशिश नहीं है. हम और वह बैठकर बात चीत करके ख़त्म करेंगे.

बिजली बिल माफी का एलान किया
उन्होंने कहा कि दो किलोवाट के उपभोक्ताओं का बकाया बिल सरकार बिल भरेगी, उनके कनेक्शन बहाल किये जाएंगे. इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ''बिजली बिल पर रहत को लेकर दो दौर की बैठकें हो चुकी हैं. कई लोग मजबूरन बिना बिजली के रह रहे हैं. कई लोगों के बिजली का कनेक्शन कटा हुआ है और बिना बिजली के बीच रह रहे हैं. प्रदेश में 55 हजार से एक लाख लोगों का कनेक्शन कटा हुआ है.'' उन्होंने कहा कि सितंबर महीने का बिल इस प्रक्रिया में शामिल नहीं होगा. अगस्त महीने तक का बकाया पंजाब सरकार भरेगी.

सिद्धू इस्तीफे के बाद बोले- पंजाब की बेहतरी के लिए आखिरी दम तक लड़ूंगा
सिद्धू ने ट्विटर पर बयान जारी कर रहा है कि वो हक़-सच की लड़ाई लड़ रहे हैं और आखिरी दम तक उनकी ये लड़ाई जारी रहेगी. सिद्धू ने अपने वीडियो संदेश में कहा, ''मेरा 17 साल का राजनीतिक सफर एक मकसद के लिए रहा. पंजाब के लोगों की ज़िन्दगी को बेहतर करना और मुद्दों की राजनीति पर स्टैंड लेकर खड़ा रहना यही मेरा धर्म है. मेरी आज तक किसी से कोई निजी लड़ाई नहीं रही. मैं न हाईकमांड को गुमराह कर सकता, न गुमराह होने दे सकता. इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ने के लिए, पंजाब के लोगों की ज़िन्दगी को बेहतर करने के लिए किसी भी चीज की कुर्बानी मैं दूंगा. इसके लिए मुझे कुछ सोचने की ज़रूरत नहीं है.''

सिद्धू ने कहा, ''6 साल पहले जिन्होंने बादलों को क्लीन चिट दी. उन्हें इंसाफ का जिम्मा सौंपा गया है.  मैंने हाईकमान को न गुमराह किया और न होने दूंगा. इन लोगों को लाकर सिस्टम नहीं बदला जा सकता. जिन लोगों ने ड्रग तस्करों को सुरक्षा कवच दिया. उन्हें पहरेदार नहीं बनाया जा सकता.''  उन्होंने कहा कि मैं अडूंगा और लडूंगा, कोई पद जाता है तो जाए. अपने शायराना अंदाज में सिद्धू ने कहा, ''उसूलों पर आंच आए तो टकराना जरूरी है, जिंदा हो तो जिंदा नजर आना जरूरी है.''

यह भी पढ़ें.

बचपन में सांवले रंग के कारण Esha Gupta को ‘काली मां’ कहकर चिढ़ाते थे लोग, करना पड़ा था कई कमेंट्स का सामना 

Shah Rukh Khan के 200 करोड़ रुपए के बंगले Mannat की करिए अंदर से सैर, नहीं देखा होगा इतना खूबसूरत और आलीशान महल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: दिल्ली में जंतर-मंतर पर फिर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला, आंसू गैस के गोला दागे गए
LIVE: दिल्ली में जंतर-मंतर पर फिर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला, आंसू गैस के गोला दागे गए
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर की शर्मनाक हरकत, रेस्टरूम में कैमरा छिपा करता था ये गलत काम, अब मिली सजा
अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर की शर्मनाक हरकत, रेस्टरूम में कैमरा छिपा करता था ये गलत काम, अब मिली सजा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget