एक्सप्लोरर

Punjab Politics: पंजाब के सीएम अमरिंदर ने बटाला मामले को लेकर दो असंतुष्ट मंत्रियों पर साधा निशाना, जानें क्या कहा?

Punjab Politics: तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बटाला को अलग जिला बनाए जाने की मांग की. इसको लेकर सीएम अमरिंदर सिंह ने निशाना साधा और कहा कि ये मुद्दा पहले से विचाराधीन है.

Punjab Politics: मंत्रिमंडल के अपने दो असंतुष्ट मंत्रियों की ओर से बटाला को पंजाब के नए जिले के रूप में घोषित करने की मांग के दो दिन बाद मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने सोमवार को उन पर कटाक्ष किया. सीएम ने कहा कि यह मुद्दा पहले से ही विचाराधीन है और विभिन्न मुद्दों पर विचार करने के बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा.

अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद करने वाले चार मंत्रियों में शामिल तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शनिवार को बटाला को राज्य का नया जिला बनाने को लेकर उनसे मुलाकात की मांग की थी. बाजवा और रंधावा की ओर से उठाई गई मांग के जवाब में मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा कि पिछले महीने कांग्रेस के एक अन्य नेता से भी उन्हें इसी तरह का निवेदन मिला था और वह इस मामले को देख रहे हैं.

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में दोनों मंत्रियों ने मांग की थी कि बटाला को पंजाब का 24वां जिला घोषित किया जाए. वर्तमान में बटाला गुरदासपुर जिले का हिस्सा है. मुख्यमंत्री ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि पिछले कुछ दिनों में मीडिया में ऐसी खबरें आई हैं कि बटाला के निवासियों ने भी सार्वजनिक रूप से अपने क्षेत्र से एक नए जिले की मांग उठाई है.

दोनों मंत्रियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, ‘अगर वे मेरे पास आते और इसके बारे में बात करते, तो मैं उन्हें बता देता कि मैं पहले से ही इस मामले को देख रहा हूं और इस संबंध में उनसे सलाह भी लेता.’ मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने 11 अगस्त को एक पत्र के माध्यम से बटाला को जिला का दर्जा देने की मांग की थी और बटाला के ऐतिहासिक महत्व और गुरु नानक देव के साथ इसके संबंध का हवाला दिया था, जिन्होंने 1487 में यहां माता सुलखनी से शादी की थी.

इस बीच, प्रताप बाजवा ने कहा कि वह अमरिंदर सिंह के आभारी हैं कि वह बटाला को पंजाब का 24वां जिला घोषित करने के विषय पर विचार कर रहे हैं. बाजवा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘बटाला के लोग लंबित मांग पर जवाब के लिए सरकार के अनुकूल फैसले की उम्मीद कर रहे हैं.’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पंजाब के इतिहास और संस्कृति में बटाला के महत्व और जनता की भावनओं से अवगत हैं. उन्होंने कहा कि निर्णय लेने से पहले वह विभिन्न हितधारकों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे.

इसे भी पढ़ेंः

COVID-19 Vaccine: भारत में फिर एक करोड़ से ज्यादा लगी वैक्सीन डोज, 11 दिन में तीसरी बार हासिल किया कीर्तिमान

Karnal Farmers Protest: करनाल में किसान महापंचायत कल, धारा 144 लागू व इंटरनेट सेवाएं बंद, NH-44 पर गैर-जरूरी यात्रा न करने के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव को क्यों लिखी चिट्ठी? RTI में खुलासे के बाद उठे कई सवाल
दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव को क्यों लिखी चिट्ठी? RTI में खुलासे के बाद उठे कई सवाल
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
Explained: तिब्बत में भयंकर भूकंप, 18 की मौत, जानिए भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?
Explained: तिब्बत में भयंकर भूकंप, 18 की मौत, जानिए भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget