एक्सप्लोरर

कांग्रेस में प्रियंका-प्रियंका, कैप्टन अमरिंदर ने आदर्श उम्मीदवार कहा, शशि थरूर भी कर चुके हैं वकालत

लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद से ही कांग्रेस को नए अध्यक्ष की तलाश है. कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने प्रियंका गांधी के नाम की पैरवी की है.

नई दिल्ली: कांग्रेस अपने अध्यक्ष के नाम को लेकर अब तक अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंची है. इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रियंका गांधी के नाम की पैरवी की है. सिंह ने कहा, ''पार्टी की बागडोर संभालने के लिए प्रियंका एक सही विकल्प होंगी, लेकिन यह सब कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) पर निर्भर करेगा, जो इसपर फैसला लेने के लिए अधिकृत है.''

कैप्टन से जब पूछा गया कि प्रियंका गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए उचित उम्मीदवार होंगी? तो उन्होंने कहा, ''निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष (राहुल गांधी) उसपर फैसला लेंगे. मुझे यकीन है कि जहां तक प्रियंका जी का संबंध है, उन्हें पार्टी का पूर्ण समर्थन मिलेगा.''

कैप्टन का कहना है कि कांग्रेस की कमान कोई युवा नेता ही संभाले. इससे पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने रविवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव होने पर महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इसमें अपनी किस्मत आजमाने को लेकर फैसला करेंगी. लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि यह गांधी परिवार का फैसला होगा कि प्रियंका इस पद के लिए चुनाव लड़ेंगी या नहीं.

थरूर ने कहा, ''उनके (प्रियंका गांधी) पास ‘स्वाभाविक करिश्मा’ है जो निश्चित तौर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को प्रेरित और एकजुट कर सकता है. उनकी इसी खूबी के कारण कई लोग उनकी तुलना उनकी दादी और पूर्व पार्टी अध्यक्ष दिवंगत इंदिरा गांधी से करते हैं.''

कर्नाटक का नाटक खत्म: सीएम येदियुरप्पा ने साबित किया बहुमत, स्पीकर ने भी दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने मई के आखिरी सप्ताह में अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. साथ ही उन्होंने कहा था कि पार्टी नए अध्यक्ष की तलाश करे, जो गांधी परिवार से बाहर का हो. राहुल गांधी के इस्तीफे के दो महीने बीत जाने के बावजूद कांग्रेस किसी अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंच सकी है. हालांकि अब अमरिंदर सिंह और थरूर जैसे वरिष्ठ नेताओं ने प्रियंका गांधी के नाम की पैरवी की है.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी पास हुआ जन विश्वास विधेयक, जानें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने क्या बताया?
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी पास हुआ जन विश्वास विधेयक, जानें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने क्या बताया?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
डिफेंस हब की तरफ बढ़ रहा देश, भारत के हथियारों की डंका, 4 साल में तीन गुणा बढ़ी मांग
डिफेंस हब की तरफ बढ़ रहा देश, भारत के हथियारों की डंका, 4 साल में तीन गुणा बढ़ी मांग
बंगाल में SIR अधिकारियों को बंधक बनाने पर ECI सख्त, SC की फटकार के बाद NIA के हवाले जांच
बंगाल में SIR अधिकारियों को बंधक बनाने पर ECI सख्त, SC की फटकार के बाद NIA के हवाले जांच

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget