एक्सप्लोरर

पंजाब: सीएम अमरिंदर सिंह ने बाहर से आने वालों की कड़ी जांच पर दिया जोर, दिल्ली वालों पर और सख्त

पंजाब में दिल्ली से आए 97 लोग बीते एक महीने में कोरोना से संक्रमित पाए गए है. जिसके बाद मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दिल्ली से आ रहे लोगों की कड़ी जांच करने पर जोर दिया है. उन्होंने दिल्ली सरकार के कोरोना पर फेल होने पर भी सवाल उठाए हैं.

चंडीगढ़: बीते एक महीने में दिल्ली से पंजाब आए कुल 97 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. जिसके बाद कोरोना के संक्रमण को लेकर पंजाब के सीएम काफी सख्त नजर आ रहे हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अन्य राज्यों खासकर दिल्ली से आने वाले लोगों की कड़ी जांच पर जोर दिया है. उन्होंने यह साफ किया कि कोविड-19 उपचार के लिए दिल्ली से पंजाब में आने वाले पंजाबियों का स्वागत है. हालांकि इसके लिए उन्हें दिल्ली के अस्पताल की सिफारिश पर यहां के अस्पताल में बिस्तर आरक्षित कराना होगा.

फेसबुक लाइव पर 'आस्क कैप्टन' में एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार प्रदेश में प्रवेश के नियमों को और सख्त बनाने पर विचार कर रही है. पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने शनिवार को कहा कि पिछले एक महीने में दिल्ली से पंजाब आए कुल 97 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है.

अरविंद केजरीवाल की सरकार पर साधा निशाना 

अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए, सिद्धू ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी के सरकारी अस्पतालों में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच करवाने में विफल होने के बाद ये लोग जांच के लिए पंजाब आए.

सिद्धू ने यहां एक बयान में कहा 'दिल्ली में किसी भी तरह का इलाज पाने में नाकाम रहने पर लोग जांच करवाने के लिए पंजाब आ रहे हैं.' उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में दिल्ली से आए कुल 97 लोगों को संक्रमित पाया गया और अब उनका इलाज किया जा रहा है.

हालांकि, यह पता लगाया जाना बाकी है कि उनमें से कितने दिल्ली के स्थायी निवासी हैं. गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में चिकित्सा सेवाओं में कथित रूप से समस्याओं का सामना करने के बाद दिल्ली के कुछ निवासी कोरोना वायरस उपचार के लिए पंजाब पहुंचे हैं. पंजाब सरकार के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के तीन निवासियों को पटियाला के राजिंदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है, जबकि एक रोगी राष्ट्रीय राजधानी से मोहाली आया.

दिल्ली से पंजाब आए कोरोना संक्रमित

अधिकारियों के अनुसार, चारों शुक्रवार को दिल्ली से पंजाब आए, जहां उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया. उन्होंने बताया कि मरीजों ने हालांकि, यह दावा किया है कि वे राज्य में अपने रिश्तेदारों से मिलने आए थे न कि कोरोना वायरस के उपचार के लिए. स्वास्थ्य मंत्री ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी में काफी लोगों को जांच और चिकित्सा सेवाएं मुहैया नहीं करायी जा रही हैं.

उन्होंने अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस स्थिति ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के झूठे दावे को उजागर कर दिया है, जो हमेशा कहते रहे हैं कि उन्होंने दिल्ली में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा स्थापित की है. पटियाला के सिविल सर्जन हरीश मल्होत्रा ने कहा कि पंजाब में वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद दिल्ली निवासी तीन लोगों को सरकारी राजिंदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने बताया कि पटियाला में अपने रिश्तेदारों या दोस्तों से संपर्क करने के बाद, तीनों मरीज कोरोना वायरस की जांच और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे.

दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक पर उठे सवाल

मल्होत्रा ने बताया कि उन्हें पंजाब के कोरोना वायरस टैली में शामिल नहीं किया जाएगा क्योंकि वे दिल्ली से आए हैं और यहां उनका इलाज चल रहा है. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली का एक अन्य कोरोना का मरीज शुक्रवार रात इलाज के लिए मोहाली आया. मोहाली के सिविल सर्जन मंजीत सिंह ने कहा 'हमने उसे आईसेलेशन में रखा है और उसका इलाज करेंगे.' राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर मरीज को इलाज मुहैया कराएगी.

उन्होंने आरोप लगाया 'आज, दिल्ली सरकार ने हार मान ली है. वे कहते थे कि उनके मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल बहुत अच्छे हैं.' उन्होंने कहा कि यह चिंता की बात है कि संक्रमण के लक्षण वाले बहुत सारे लोग मुफ्त उपचार सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए दिल्ली से पंजाब आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली की गंभीर स्थिति की कल्पना करना भी भयानक है जहां आम लोग मदद के लिए रो रहे हैं और एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटक रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः

कोरोना वायरस को लेकर पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक, दिल्ली के लिए इमरजेंसी मीटिंग बुलाने के दिए निर्देश

ABP न्यूज़ की खबर का बड़ा असर, आदित्य ठाकरे ने 6 दिन के बच्चे के इलाज के लिए दिए एक लाख रुपए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget