एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने बताया झूठा इंसान, बोले- अगर AAP सत्ता में आई तो...

पंजाब में 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो गए हैं. मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनी दोनों विधानसभा सीटों पर जीत का दावा किया है. इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी पर आरोप भी लगाए हैं.

रविवार शाम को पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों के लिए मतदान खत्म हो गया है. इस दौरान आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में 65.32 फीसदी मतदान हुआ. इस बार कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा बने मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे थे. जिस पर उनका कहना है कि वह दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों से जीत रहे हैं.

एक समाचार एजेंसी से मुलाकात के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि 'मैं उन दोनों क्षेत्रों से अच्छे अंतर से जीत रहा हूं, जहां से मैं चुनाव लड़ रहा हूं. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक झूठ बोलने वाले व्यक्ति हैं, वे बड़े झूठ बोलते हैं और या तो अपने बयानों से पलट जाते हैं या कभी-कभी माफी मांगते हैं'

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर कांग्रेस के बजाय आप पार्टी में सत्ता में आती है तो कोई भी बदलाव या फिर विकास देखने को नहीं मिलेगा. उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी के पास राजनीतिक नेता हैं जो हर तरफ से खारिज हो जाते हैं. वे न तो क्रांतिकारी हैं और न ही अरविंद केजरीवाल, भगत सिंह के शिष्य हैं.

फिलहाल पंजाब विधानसभा की 117 सीटों पर कुल 1304 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा, जिनमें 93 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं. पंजाब में इस बार कांग्रेस, आप, शिअद-बसपा गठबंधन, बीजेपी-पीएलसी-शिअद (संयुक्त) और विभिन्न किसान संगठनों की राजनीतिक इकाई संयुक्त समाज मोर्चा के बीच बहुकोणीय मुकाबला है. 

इस चुनाव में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा भगवंत मान, कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रकाश सिंह बादल, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल प्रमुख समेत कई बड़े दिग्गजों की साख दांव पर लगी है. 10 मार्च को नतीजों का एलान होगा, तब सभी की किस्मत का फैसला हो जाएगा. 

इसे भी पढ़ेंः

चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए राहुल, प्रियंका और अखिलेश, यही लोग उड़ाते थे जन धन खाते का मजाक : जेपी नड्डा

बर्फ से ढके पहाड़ी इलाकों में वैक्सीन पहुंचाने के लिए सेना का जुगाड़, ड्रोन से कर रहे सप्लाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget