एक्सप्लोरर

शिवराज के बाद अब पंजाब BJP अध्यक्ष ने शेयर की विमान की टूटी हुई सीट, एयरलाइन ने दी सफाई

पंजाब बीजेपी चीफ ने इंडिगो और एअर इंडिया पर 'चलता है' का रवैया अपनाने का आरोप लगाया. जाखड़ ने DGCA से अपील कर कहा कि वो निश्चित करें कि ये एयरलाइंस सुरक्षा मानकों के साथ कोई समझौता न करें.

Airline Broken Seat: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने विमान की टूटी हुई सीट की फोटो शेयर कर एयरलाइन कंपनी की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने 27 जनवरी को चंडीगढ़ से दिल्ली आने वाले इंडिगो के एक प्लेन की सीटों को लेकर कहा कि इनमें सुरक्षा नियमों के अनुरूप फिट की गईं सीटें नहीं हैं. इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से दिल्ली आने वाली एअर इंडिया में टूटी हुई सीट अलॉट किए जाने की शिकायत की थी.

रविवार (23 फरवरी) को X पर एक पोस्ट में सुनील जाखड़ ने कहा कि इस फ्लाइट में टूटी हुई सीटों के बारे में जब उन्होंने केबिन क्रू को बताया तो उन्हें एयरलाइन की वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया. 

सुनील जाखड़ ने टूटी सीटों को लेकर क्या कहा?  

उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने प्लेन में टूटी हुई सीटों को लेकर नाराजगी जताई थी, लेकिन ऐसा लगता है कि ये हाल सिर्फ एअर इंडिया का ही नहीं है. 27 जनवरी को चंडीगढ़ से दिल्ली आने वाले इंडिगो प्लेन की ये तस्वीरें दिखाती हैं कि कई सीटों के कुशन ढीले पड़े हैं और सुरक्षा मानकों के अनुरूप सीटें नहीं हैं. जाखड़ ने कहा कि मुझे सीटों के कुशन या आराम की चिंता नहीं है. मैं इसलिए लिख रहा हूं ताकि DGCA यह सुनिश्चित कर सके कि एअर इंडिया और इंडिगो का 'चलता है' रवैया विमान की सर्विसिंग और रखरखाव के दौरान सुरक्षा मानदंडों के पर लागू न हो.

 

शिवराज सिंह चौहान को मिली थी फ्लाइट में टूटी हुई सीट

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से दिल्ली आने वाले एअर इंडिया के विमान में टूटी हुई कुर्सी दिए जाने की शिकायत की थी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि मैंने एअर इंडिया की फ्लाइट क्रमांक AI436 में टिकिट करवाया था, मुझे सीट क्रमांक 8C आवंटित हुई. मैं जाकर सीट पर बैठा, सीट टूटी और अंदर धंसी हुई थी. बैठना तकलीफदायक था.

 

क्या ये यात्रियों के साथ धोखा नहीं? शिवराज ने पूछा

उन्होंने आगे कहा कि जब मैंने विमानकर्मियों से पूछा कि खराब सीट थी तो आवंटित क्यों की? उन्होंने बताया कि प्रबंधन को पहले सूचित कर दिया था कि ये सीट ठीक नहीं है, इसका टिकट नहीं बेचना चाहिए. ऐसी एक नहीं और भी सीटें हैं. इस दौरान मुझे कई यात्रियों ने सीट बदलने का आग्रह किया, लेकिन मैंने फैसला किया कि मैं इसी सीट पर बैठकर अपनी यात्रा करूंगा. मेरी धारणा थी कि टाटा प्रबंधन के हाथ में लेने के बाद एअर इंडिया की सेवा बेहतर हुई होगी, लेकिन ये मेरा भ्रम निकला. मुझे बैठने में कष्ट की चिंता नहीं है लेकिन यात्रियों से पूरा पैसा वसूलने के बाद उन्हें खराब और कष्टदायक सीट पर बैठाना अनैतिक है. क्या ये यात्रियों के साथ धोखा नहीं है? क्या आगे किसी यात्री को ऐसा कष्ट न हो, इसके लिए एयर इंडिया प्रबंधन कदम उठाएगा या यात्रियों की जल्दी पहुंचने की मजबूरी का फायदा उठाता रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget