एक्सप्लोरर

पंजाब के रूपनगर में खेत में मिले 'आई लव पाकिस्तान' लिखे गुब्बारे, पुलिस ने शुरू की जांच

पंजाब के रूपनगर के एसएसपी अखिल चौधरी ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि किसी पास के जगह से ही गुब्बारे आए हैं. लेकिन हम दूसरे एंगल से भी इनकार नहीं कर सकते हैं. जांच शुरू कर दी गई है.

Punjab News: पंजाब में ‘आई लव पाकिस्तान’ लिखे हुए गुब्बारे मिले हैं. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. रूपनगर के एसएसपी अखिल चौधरी ने कहा कि पाकिस्तानी झंडे वाले गुब्बारे और जिस पर 'आई लव पाकिस्तान' लिखा है, रूपनगर के संदोया गांव के कृषि क्षेत्र से मिला है.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि गुब्बारे पास की जगह से आए हैं लेकिन हम दूसरे एंगल से इनकार नहीं कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है.

स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान को पंजाब के सीएम की दो टूक

वहीं, आज पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान के नापाक इरादों से राज्य की रक्षा करने का रविवार को संकल्प लिया और कहा कि हम शांति चाहते हैं लेकिन हमारे क्षेत्र में किसी तरह के हमले या आक्रामकता को बर्दाश्त नहीं करेंगे.’’ उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए कोई खतरा होने का मतलब है पूरे देश के लिए खतरा. स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा फहराने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए किसानों के साथ मिलकर लड़ाई जारी रखने का भी संकल्प लिया.

पाकिस्तान के खिलाफ पूरी तरह से चौकन्ना रहने का आह्वान करते हुए सीएम ने कहा, ‘‘हम शांति चाहते हैं लेकिन हमारे क्षेत्र में किसी तरह के हमले या आक्रामकता को बर्दाश्त नहीं करेंगे. यदि उसने (पाकिस्तान) कोई दुस्साहस करने का प्रयास किया तो ऐसा सबक सिखाएंगे कि वह जीवनभर नहीं भूलेगा.’’

पंजाब में हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी के लिए पाकिस्तान द्वारा ड्रोन का इस्तेमाल किए जाने के बारे में अमरिंदर सिंह ने आगाह किया कि इस्लामाबाद किसी भी राज्य की कमजोरी का फायदा उठाने का अवसर नहीं चूकेगा. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गैंगस्टर और आतंकवादियों समेत किसी भी खतरे को बर्दाश्त नहीं करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम उनसे सख्ती से निपटेंगे. पंजाब के लिए कोई भी खतरा पूरे देश के लिए खतरा होगा.’’

अमरिंदर सिंह ने कहा कि जब से उनकी सरकार सत्ता में आई है, तब से अब तक 47 पाकिस्तानी आतंकवादी मॉड्यूल और गैंगस्टरों के 347 मॉड्यूल का पर्दाफाश किया जा चुका है. स्वतंत्रता दिवस समारोह से इतर मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में अमरिंदर सिंह ने केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के जारी रहने पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि उन्होंने हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठकों में यह मुद्दा उठाया था और कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग भी की है. उन्होंने कहा, ‘‘इन काले कानूनों के खिलाफ लड़ाई राजनीतिक नहीं है.’’

Independence Day: पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से इन योजनाओं का किया एलान, जानिए इनको

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
Xप्लेन: व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget