एक्सप्लोरर

Punjab: कांग्रेस से बीजेपी में आए 4 नेताओं को जान का खतरा, गृह मंत्रालय ने दी X कैटेगरी की सुरक्षा

Punjab News: आईबी (IB) को ऐसी रिपोर्ट मिली थी कि इन नेताओं पर कभी भी हमला हो सकता है. इसलिए एजेंसी ने इन नेताओं को एक्स कैटेगरी की सुरक्षा देने की सिफारिश की और केंद्र सरकार ने उस पर मुहर लगा दी.

Punjab BJP Leader Security: पंजाब में हाल ही में कांग्रेस (Congress) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए चार नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है. गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह कांगड़, पूर्व एमएलए जगदीप सिंह नकाई और अमरजीत सिंह टिक्का की सुरक्षा बढ़ाई है. गृह मंत्रालय ने इन नेताओं की जान को खतरा होने की संभावना को देखते हुए इन्हें एक्स कैटेगरी की सुरक्षा दी है. अब इन नेताओं को पैरामिलिट्री फोर्स (CRPF) के जवान सुरक्षा देंगे. 

आईबी की रिपोर्ट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने खुफिया ब्यूरो की रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा का आकलन करने के बाद इन बीजेपी नेताओं को एक्स कैटगरी की चौबीसों घंटे सुरक्षा प्रदान करने के लिए सीआरपीएफ को आदेश जारी किया है. ये चारों नेता हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. इसके बाद इन चारों नेताओं की जान को खतरा बताया गया. आईबी (IB) को ऐसी रिपोर्ट मिली थी कि इन नेताओं पर कभी भी हमला हो सकता है. इसलिए एजेंसी ने इन नेताओं को एक्स कैटेगरी की सुरक्षा देने की सिफारिश की और केंद्र सरकार ने उस पर मुहर लगा दी. गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनावों के समय इन नेताओं ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे. चुनाव में कांग्रेस को मिली बुरी हार के बाद ये सभी नेता बीजेपी में शामिल हो गये थे. 

इससे पहले भी बढ़ाई गयी बीजेपी नेताओं की सुरक्षा

इससे पहले अक्टूबर में भी केंद्र ने इसी तरह की आईबी रिपोर्ट के आधार पर पंजाब में पांच बीजेपी नेताओं को वाई कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की थी. ये सभी नेता पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ बीजेपी में शामिल हुए थे. जिनकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी. यही नहीं पंजाबी सिंगर बब्बू मान की जान पर भी खतरे की आशंका को देखते हुए कुछ दिन पहले ही पंजाब पुलिस ने उनके आवास पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया था.

उनके अलावा पंजाब में कई हिंदू नेताओं की सुरक्षा के मद्देनजर उनकी सुरक्षा में इजाफा किया गया है. गौरतलब है कि इसी साल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनपर उस समय हमला किया गया था, जब वह बिना सुरक्षा के घर से बाहर किसी काम के लिए निकले थे.

इसे भी पढ़ेंः-Shraddha Murder Case: पुलिस को एक थ्योरी पर यकीन नहीं, खोपड़ी तलाश रहीं कई टीमें, स्टेटस रिपोर्ट में जानिए अबतक क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget