एक्सप्लोरर

पुणे: नेशनल केमिकल लैबोरेट्री ने बनाया नैनो कोटिंग वाला मास्क, 99.99% बैक्टेरिया को रोकने में हैं कारगर

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचान के लिए सीएसआईआर की पुणे में मौजूद नेशनल केमिकल लैबोरेट्री ने एक खास तरह का मास्क बनाया है, इस मास्क पर नैनो कोटिंग की गई है जो 99.99% बैक्टेरिया को रोक सकता है.

मुंबई: इन दिनों हवाई यात्रा हो या रेल यात्रा मास्क पहना अनिवार्य है. ऐसे में बाज़ार में अलग अलग तरह के मास्क मिल रहे हैं, जिनमें डबल और ट्रिपल लेयर मास्क, कपड़े के मास्क, N95 मास्क शामिल हैं. इस सब के बीच सीएसआईआर की पुणे में मौजूद नेशनल केमिकल लैबोरेट्री ने भी एक खास मास्क तैयार किया है जिस पर एक खास तरह की कोटिंग है जिसे कोरोना महामारी में ना सिर्फ वायरस बल्कि बैक्टेरिया और डस्ट पार्टिकल्स को भी रोका जा सकेगा.

सीएसआईआर की पुणे में मौजूद नेशनल केमिकल लैबोरेट्री ने एक खास तरह का मास्क बनाया है. ये मास्क पॉलिमर और माइक्रोन का मिश्रण है. इसे polyti नाम दिया गया है. इस मास्क को बैक्टेरियल सेल्यूलोज और नैनो मटेरियल से बनाया है. मास्क पर नैनो कोटिंग है. इस मास्क से 99.99% बैक्टेरिया रुक जाते है. इस मास्क को 72 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है.

इस बारे में सीएसआईआर के डायरेक्टर जनरल डॉ शेखर मांडे ने बताया, "पुणे में हमारी एक प्रयोगशाला है नेशनल केमिकल लैबोरेट्री वहां के कुछ वैज्ञानिकों ने मिलकर एक मास्क बनाया है. यह एक नाइट्रोसैलूलोज मास्क है और इस पर एक नैनोकोटिंग लगाई है. इससे सूक्ष्मजीव को भी रोका जा सकता है इसलिए मास्क का लोगों को काफी फायदा होगा."

इस मास्क को SITRA यानी साउथ इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन से जरूरी अनुमति मिल चुकी है. लैब ने मास्क की टेक्नोलॉजी को शेयर किया है और इसे बनाने का काम शुरू हो गया है.

एबीपी न्यूज़ को सीएसआईआर के डीजी डॉ शेखर मांडे ने बताया, "इसके लिए हमें रेगुलेटरी अथॉरिटी की तरफ से अनुमति मिली है कि हम इसे तैयार कर सकते हैं. इसके बाद हमने ये मास्क बनाने के लिए कुछ एमएसएमई दिया है."

फिलहाल सीएसआईआर और एनसीएल ने मास्क बनाने के लिए ये टेक्नोलॉजी कुछ कंपनियों को दी है. इसका प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका है. फिलहाल ये कंपनियां एक दिन में 5000 मास्क बना रही हैं. जल्द ही एक लाख मास्क एक दिन में बनाए जाएंगे, ऐसा सीएसआईआर का मानना है. इस मास्क की कीमत भी काफी काम होने की उम्मीद है.

चीन सीमा पर भारत नहीं रोकेगा सड़क और दूसरे निर्माण कार्य: सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget