एक्सप्लोरर

कोरोना संकट: पुणे में रात में आवाजाही पर रोक, 28 फरवरी तक स्कूल-कॉलेज को बंद रखने का फैसला

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण फिर से बेकाबू हो रहा है. इसी के चलते उद्धव सरकार ने पुणे में रात्रि आवाजाही पर रोक लगाने का फैसला लिया है. आज मुख्यमंत्री जनता को संबोधित भी करेंगे.

पुणे: महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले के बीच उद्धव सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे के बीच जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी तरह की आवाजाही पर रोक रहेगी. 28 फरवरी तक स्कूल और कॉलेज को बंद रखने का फैसला लिया गया है. ये गाइडलाइंस कल से लागू होंगी. वहीं शाम 7 बजे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी लोगों को संबोधित करने वाले हैं.

महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन शनिवार को कोविड-19 के 6000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार,  6281 नए मामलों में से 1700 से ज्यादा या कुल मामलों में से 27 फीसदी मुंबई और अमरावती नगर निगम क्षेत्रों से सामने आए हैं. राज्य में शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,93,913 हो गई. वहीं 40 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 51,753 हो गई. राज्य में अब 48,439 मरीजों का उपचार चल रहा है.

कोरोना संक्रमण ने महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा लोगों की जान ली है. कोरोना से देश में 33 फीसदी मौतें सिर्फ महाराष्ट्र में ही हुई है. यहां अबतक 51,753 संक्रमितों की जान जा चुकी है. अभी भी हर दिन सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में ही हो रही है. बीते दिन 40 संक्रमितों की सासे थम गई.

लॉकडाउन लगाने की चेतावनी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज शाम 7 बजे प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे. कोरोना के बढ़ते मामलो को लेकर बात करेंगे. उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को स्पष्ट चेतावनी दी थी कि जब तक लोग कोरोना प्रोटोकॉल को कड़ाई से लागू नहीं करते, तब तक उन्हें राज्य में बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन के एक और मुकाबले के लिए तैयार रहना चाहिए.

ठाकरे ने यह भी घोषणा की थी कि राज्य में कोविड -19 रोगियों के इलाज के लिए 'महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना' योजना को राज्य में एक और दो महीने के लिए बढ़ाया जा रहा है. साथ ही उन्होंने सार्वजनिक रूप से फेस मास्क पहनने के अलावा, सार्वजनिक जुलूसों, रैलियों, और सभाओं पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित सभी अधिकारियों को आदेश दिया था.

ये भी पढ़ें- 22 राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं, वहीं महाराष्ट्र-केरल-पंजाब में लगातार बढ़ रहा है खतरा IND vs ENG: पिंक बॉल टेस्ट के लिए पीएम मोदी और गृहमंत्री को न्योता, गांगुली भी जा सकते हैं अहमदाबाद
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget