एक्सप्लोरर

पुलवामा हमला: मुंबई में रेलवे नेटवर्क की सिक्योरिटी बढ़ाई गई, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हालांकि कोई विशेष खुफिया जानकारी नहीं है लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को यात्रियों की सुरक्षा के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है.

मुम्बई: पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने अपने नेटवर्क विशेषकर मुम्बई महानगरीय क्षेत्र में सुरक्षा को बढ़ा दिया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हालांकि कोई विशेष खुफिया जानकारी नहीं है लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को यात्रियों की सुरक्षा के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है.

अधिकारियों ने कहा, ''रेलवे बोर्ड के निर्देशों के बाद भारतीय रेलवे की शीर्ष संस्था ने अपने नेटवर्क विशेषकर मुम्बई में सुरक्षा को कड़ा कर दिया है.'' उन्होंने कहा, ''पुलवामा हमले के मद्देनजर और आम चुनाव नजदीक होने के चलते मुम्बई में रेलवे अधिकारियों को रेलवे बोर्ड से सतर्क रहने के निर्देश मिले है.''

स्टेशनों पर सुरक्षा को कड़ा किया गया उनके अनुसार गृह मंत्रालय ने न केवल रेलवे बल्कि स्थानीय पुलिस समेत अन्य प्राधिकारियों को भी एयरपोर्ट, सिनेमाघरों, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी नजर रखने की सलाह दी है. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उच्च अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद स्टेशनों पर सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है.

सभी इकाइयों को सतर्क रहने के परामर्श जारी मध्य रेलवे (सीआर) के मुंबई मंडल के वरिष्ठ संभागीय सुरक्षा आयुक्त के के अशरफ ने कहा, ''पुलवामा आतंकवादी हमले के मद्देनजर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. हमनें सभी इकाइयों को सतर्क रहने के परामर्श जारी किये है.'' अशरफ ने कहा, ''ऐसी कोई विशेष खुफिया जानकारी नहीं है लेकिन हम अपने यात्रियों की सुरक्षा के लिए सामान्य निर्देशों का पालन कर रहे हैं.''

सभी स्टेशनों पर विशेष सुरक्षा के आदेश पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. संपर्क किये जाने पर डब्ल्यूआर के मुख्य प्रवक्ता रवीन्द्र भाकर ने बताया कि सभी स्टेशनों पर विशेष सुरक्षा किये जाने आदेश दिये गये है.

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: पांचवीं बार ED के सामने पेश हुए राबर्ट वाड्रा

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
Live: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को धरने से हटा रही पुलिस
Live: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को धरने से हटा रही पुलिस
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'

वीडियोज

तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget