एक्सप्लोरर

पुलवामा अटैक: NIA ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, आतंकियों को विस्फोटक और रहने की जगह मुहैया कराने का आरोप

पुलवामा अटैक के दो और आरोपियों को एनआईए ने गिरफ्तार किया है. अभी तक इस मामले में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इन दोनों पर आतंकियों को विस्फोटक और रहने की जगह मुहैया कराने का आरोप है.

नई दिल्ली: 14 फरवरी 2019 में हुए पुलवामा अटैक मामले में एनआईए ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके नाम वजीर उल इस्लाम और मोहम्मद अब्बास बताए गए हैं. इनमें से एक श्रीनगर और दूसरा पुलवामा का रहने वाला है. इन दोनों पर आरोप है कि उन्होंने आतंकवादियों को विस्फोटक और रहने की जगह मुहैया कराई. इस मामले में अब तक कुल पांच लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं.

एनआईए के मुताबिक इस मामले में गिरफ्तार तीन लोगों की पूछताछ के दौरान मोहम्मद वजीर उल इस्लाम का नाम सामने आया था. आरंभिक पूछताछ के दौरान पता चला कि इनमें वजीर उल इस्लाम ने अपने अमेज़न ऑनलाइन शॉपिंग अकाउंट के जरिए आईडी बनाने वाला विस्फोटक खरीदा था. साथ ही उसने यह विस्फोटक आतंकियों तक पहुंचाया था. पूछताछ के दौरान पता चला है कि उसने यह खरीदारी पाकिस्तानी आतंकवादी के कहने पर की थी.

इस मामले में दूसरे आरोपी मोहम्मद अब्बास पर आरोप है कि वह जैश-ए-मोहम्मद का पुराना ओवरग्राउंड वर्कर है. उसने इस हमले में आईईडी बनाने वाले आतंकवादी को साल 2018 में अपने घर पर शरण दी थी. इसके अलावा उसने इस मामले में शामिल जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों आदिल अहमद डार, समीर अहमद डार और पाकिस्तानी आतंकवादी कामरान को भी कई बार अपने घर में शरण दी थी.

ध्यान रहे कि पुलवामा हमले के पहले ही आतंकवादी अलग-अलग ठिकानों पर छुप कर रह रहे थे और इन्हें पुलवामा के रहने वाले तारिक और उसकी बेटी इंशा जान ने भी अपने घर में शरण दी थी. एनआईए पिता-पुत्री को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

एनआईए के मुताबिक आज गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शनिवार को जम्मू स्थित एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा. जहां से पूछताछ के लिए उन्हें रिमांड पर लाया जाएगा. गौरतलब है कि फरवरी 2019 में पुलवामा में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला किया था. इसमें  40 से ज्यादा सीआरपीएफ कर्मी शहीद हो गए थे. एनआईए इस मामले में अब तक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

Delhi Violence: दंगाइयों को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने मांगी उत्तर प्रदेश पुलिस से मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget