एक्सप्लोरर

दिल्ली: नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन जारी, चंद्रशेखर समेत 40 लोग हिरासत में लिए गए

प्रदर्शनकारी लगातार पब्लिक प्रॉपर्टी को निशाना बना रहे हैं. दिल्ली गेट पर भीड़ ने एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया.

नई दिल्ली: नागरिकता कानून के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं. कल दिल्ली से लेकर यूपी तक प्रदर्शन हुए. यूपी में हिंसक प्रदर्शन में 6 लोगों की जान चली गई. दिल्ली तो कल दिन भर शांत रही लेकिन शाम होते होते प्रदर्शन हिंसक हो गया. दिल्ली में हुए प्रदर्शन में आठ पुलिसवालों समेत 36 लोग जख्मी हुए हैं. भीम आर्मी के चंद्रशेखर समेत चालीस लोगों को हिरासत में लिया गया है.

हिरासत में लिए जाने से पहले चंद्रशेखर ने कहा कि हम हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं. धर्म के नाम पर बंटवारा नहीं चलेगा. चंद्रशेखर रावण ने दावा किया है कि पुलिस छह बसों में लोगों को भरकर ले गई है. उन्होंने कहा कि मैं गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हूं, लेकिन मैंने कोई कानून नहीं तोड़ा है.

NRC और CAA पर एलजेपी के अलग सुर, चिराग पासवान ने NDA की बैठक बुलाने की मांग की

नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शन लगातार हिंसक होता जा रहा है. प्रदर्शनकारी लगातार पब्लिक प्रॉपर्टी को निशाना बना रहे हैं. दिल्ली गेट पर भीड़ ने एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया. लोगों को खदेड़ने के दौरान एबीपी न्यूज़ का कैमरा टूट गया. दरअसल हिंसक प्रदर्शनकारियों को जब पुलिस वहां के खदेड़ रही थी तो पुलिस का डंडा एबीपी न्यूज़ के कैमरे पर लगा और वह टूट गया. एक दर्जन प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे लोग दरियागंज में हिरासत में लिए गए करीब 40 लोगों को रिहा करने की मांग को लेकर कई लोग पुलिस मुख्यालय के सामने एकत्र हो गए. पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने दरियागंज के सुभाष मार्ग पर खड़ी कार में आग लगा दी जिसे पानी और अग्निशन उपकरणों से बुझाया गया. अधिकतर प्रदर्शनकारी बाद में यहां इंडिया गेट के पास आए और दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारे लगाए.

जामिया की फेक न्यूज़ पर दिल्ली पुलिस को मिला थलसेना प्रमुख बिपिन रावत का साथ

दिल्ली में अतिरिक्त सुरक्षा बंदोबस्त- पुलिस पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जामिया के किसी छात्र या फिर यहां रहने वाले लोगों को अरेस्ट नहीं किया जाएगा. दिल्ली में अतिरिक्त सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं और संवेदनशील इलाके में धारा 144 लगू गयी है. शुक्रवार को दिल्ली में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए, दिल्ली गेट इलाके में प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी में आग लगा दी. पुलिस ड्रोन कैमरों की मदद से हालात पर कड़ी नजर रख रही है.

दिल्ली पुलिस ने पीआरओ एमएस रंधावा ने कहा, ''दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया है, न आंसू गैस के गोले छोड़े हैं. केवल पानी की बौछार का इस्तेमाल किया गया है. पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. हालात पूरी तरह काबू में हैं. ज्वाइट सीपी को चोट आई है, कई पुलिस वाले घायल हुए हैं. हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को हटाया गया है. कुछ बाहरी लोगों ने आकर फ्रदर्शनकारियों को भड़काया है.''

नागरिकता कानून: द हिंदू के पत्रकार को पुलिस ने हिरासत में लिया, बाद में छोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget