एक्सप्लोरर

NRC और CAA पर एलजेपी के अलग सुर, चिराग पासवान ने NDA की बैठक बुलाने की मांग की

चिराग पासवान का कहना है कि उनकी पार्टी ऐसे किसी विधेयक का समर्थन नहीं करेगी जो कि आम लोगों के हित में नहीं हो.

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग़ पासवान ने शुक्रवार को कई ट्वीट किए. चिराग पासवान ने अपने ट्वीट्स में एनआरसी के मुद्दे पर केंद्र सरकार से कभी सफाई मांगी तो कभी दलील पेश की. आखिर में उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर एनडीए के घटक दलों की बैठक की मांग कर दी.

CAB और NRC को देशभर में बहस छिड़ी हुई है. इस बीच NDA की सहयोगी दल लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि CAB और NRC को लेकर देश में भ्रम को सरकार दूर करने में विफल रही है. इस बारे में चिराग़ ने अमित शाह को पत्र लिखकर एनडीए की बैठक करने को बुलाने की मांग की है.

सरकार भ्रम दूर करने में विफल देश में CAB और NRC पर लोगों में भ्रम की स्थिति देखने को मिल रही है. साथ ही इसे लेकर हिंसा ख़त्म नहीं हो रहा है. ऐसे में चिराग़ ने ट्वीट कर कहा कि ''देश के हालात पर कल पार्टी ने चर्चा की और इसकी जानकारी गृह विभाग को भी दी गयी है. जिस तरह का CAB और NRC को जोड़ कर प्रदर्शन देश में हो रहा है उससे साफ़ है कि देश के अहम वर्ग में फैले भ्रम को सरकार दूर करने में विफल रही है.''

उन्होंने ट्वीट किया कि ''लोकसभा और राज्यसभा में बिल पास हो जाने के बाद भी देश में इस बिल को लेकर असंतोष बरक़रार है. ऐसी परस्थिति पैदा ना हो इसलिए लोक जनशक्ति पार्टी ने इस विधेयक को सदन में लाने से पहले सहयोगियों से विस्तृत चर्चा करने का आग्रह सरकार से किया था.''

NRC पर संवाद ज़रूरी चिराग पासवान ने अगले ट्वीट में कहा कि ''NRC के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझने की ज़िम्मेदारी भी सरकार की है. सहयोगी होने के नाते लोक जनशक्ति पार्टी आग्रह करती है कि प्रदर्शनकारियों से संवाद कर उनकी चिंताओ को दूर किया जाए.''

चिराग़ ने ट्वीट किया कि ''लोक जनशक्ति पार्टी ये विश्वास दिलाती है कि NRC को लेकर मुसलमान, दलित और वंचित वर्ग के लोगों की जो चिंताए है उसका उसका पूरा ध्यान रखा जाएगा. एलजेपी किसी ऐसे विधेयक का समर्थन नहीं करेगी जो आम लोगों के हित में ना हो.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget