एक्सप्लोरर

Raju Thehat Murder: हत्याकांड के विरोध में चल रहा प्रोटेस्ट हुआ हिंसक, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी

Rajasthan Crime News: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य ने गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या की जिम्मेदारी ली थी. पुलिस ने कहा कि इस हत्याकांड के पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

Rajasthan Raju Thehat Killed: राजस्थान के सीकर (Sikar) में हुई गोलीबारी के विरोध में चल रहा प्रदर्शन रविवार (4 दिसंबर) को हिंसक हो गया. प्रदर्शनकारियों ने सीकर में पुलिस बैरिकेडिंग को भी तोड़ दिया. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल भी नजर आए. प्रदर्शनकारी गैंगस्टर राजू ठेहट के परिवार को सुरक्षा और मृतक ताराचंद के परिवार को आर्थिक मदद व सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं.

सीकर में शनिवार (3 दिसंबर) को कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या कर दी गई थी. राजू ठेहट पर सीकर में पिपराली रोड स्थित उसके घर के पास ताबड़तोड़ गोलियां दागी गई थीं जिसके बाद गैंगस्टर की मौत हो गई थी. इस गैंगवार में एक निर्दोष शख्स भी मारा गया था. मृतक की पहचान ताराचंद के रूप में हुई थी. 

सीकर में गोलीबारी के विरोध में प्रदर्शन

ताराचंद की बेटी पिपराली रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती है और वह उससे मिलने वहां पहुंचा था. ठेहट के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह फिलहाल जमानत पर था. ठेहट जून 2017 में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर आनंदपाल सिंह का प्रतिद्वंद्वी था. इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य रोहित गोदारा ने ली थी. इस मामले को लेकर ठेहट के समर्थकों ने सीकर में बंद का आह्वान किया था और हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी. 

पांचों आरोपी लिए हिरासत में

पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने रविवार को बताया कि गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड के पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है. उन्होंने बताया कि पकड़े गये आरोपियों में सीकर जिले के निवासी मनीष जाट व विक्रम गुर्जर और हरियाणा के सतीश कुम्हार, जतिन मेघवाल और नवीन मेघवाल शामिल हैं. 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी किया ट्वीट

इस घटना के संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने भी ट्वीट किया है. सीएम ने लिखा कि सीकर में हुए हत्याकांड के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके हथियार व वाहन जब्त कर लिए गए हैं. इन सभी आरोपियों को अदालत से जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलवाना सुनिश्चित किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- 

Rajasthan Crime: बेटी को ले जा रहा शख्स भी गैंगस्टर के साथ मारा गया, हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला सोशल मीडिया पर एक्टिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
Embed widget