एक्सप्लोरर

CJI चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में पहली कॉलेजियम के फैसले पर बवाल, जानिए क्या है कारण

HC Judges Transfer: गुजरात हाईकोर्ट और तेलंगाना हाईकोर्ट के वकीलों ने जजों का ट्रांसफर करने के विरोध में कार्य बहिष्कार कर दिया है.

Protest against move: चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की पहली कॉलेजियम बैठक हुई. इस बैठक में ऐसा फैसला लिया गया, जिस पर अब देशभर की अदालतों में कामकाज ठप्प हो गया है. दरअसल सीजेआई की पहली कॉलेजियम बैठक में मद्रास हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस टी राजा सहित अन्य हाईकोर्ट के 3 जजों का ट्रांसफर करने का फैसला लिया गया था. अब इस फैसले का विरोध हो रहा है. 26 सितंबर के बाद 5 जजों की कॉलेजियम की ये पहली बैठक थी. इसमें बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने की सिफारिश की गई थी. इस बैठक में जस्टिस राजा को राजस्थान हाईकोर्ट भेजने पर सहमति बनी थी. 

इस कॉलेजियम में जस्टिस संजय के. जस्टिस कौल, जस्टिस एस. अब्दुल नजीर, जस्टिस केएम जोसेफ और जस्टिस एमआर. शाह शामिल थे. इसमें गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस निखिल एस. करियल और तेलंगाना हाईकोर्ट के जस्टिस ए. अभिषेक रेड्डी को पटना हाईकोर्ट भेजने का निर्णय लिया गया था. सूत्रों के मुताबिक कॉलेजियम की ओर से इस संबंध में एक या दो दिन में केंद्र सरकार को भी सिफारिस भेज दी जाएगी. सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट के एक-एक जज को ट्रांसफर करने का निर्णय लिया है. जिससे दोनों ही जगहों पर वकीलों ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. 

गुजरात-तेलंगाना HC के वकीलों में गुस्सा

गुजरात हाईकोर्ट के वकीलों ने जस्टिस निखिल एस. करियल का ट्रांसफर करने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. वहीं तेलंगाना हाईकोर्ट के वकीलों ने जस्टिस ए. अभिषेक रेड्डी के ट्रांसफर का विरोध करने के लिए अदालत की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया है. प्रदर्शन कर रहे तेलंगाना हाईकोर्ट के वकीलों ने कहा कि जज को ट्रांसफर करने का कोई कारण नजर नहीं आ रहा है. उन्होंने कहा कि जस्टिस करियल का ट्रांसफर न्यायपालिका की स्वतंत्रता की मौत है. हम यहां मौत की घंटी का विरोध करने के लिए हैं. 

पूर्व CJI के समय में शुरू हुई थी कवायद

बता दें कि तत्कालीन CJI यूयू ललित की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने 30 सितंबर को एक बैठक आयोजित करने का प्रयास किया था. इस बैठक में सुप्रीम कोर्ट में 4 न्यायाधीशों, 3 हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीशों और एक वरिष्ठ अधिवक्ता की नियुक्ति की सिफारिश की जानी थी. लेकिन ये बैठक आयोजित नहीं हो सकी थी. 

ये भी पढ़ें-'जज के रूप में पदोन्नति नहीं हुई, क्योंकि मैं समलैंगिक हूं'... वरिष्ठ वकील सौरभ किरपाल ने बयां किया अपना दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget