एक्सप्लोरर

Prophet Row: यूपी हिंसा के आरोपियों पर चला बुलडोजर... तो पाक के पूर्व PM इमरान खान को हुआ दर्द! जानें क्या कहा

Imran Khan on Bulldozers: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने कहा कि भारत ने अपने मुस्लिम नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने के बजाय उनके घरों को तोड़ दिया. यह कार्रवाई पूरी तरह से निंदनीय है.

Imran Khan on Bulldozers Action in India: पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ बीजेपी नेताओं की टिप्पणी को लेकर देश के कई हिस्सों में तनाव का माहौल है. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) ने पैगंबर विवाद (Prophet Muhammad Controversy) को लेकर यूपी हिंसा के बाद हुई बुलडोजर (Bulldozer) की कार्रवाई को गलत ठहराया है. उन्होंने भारत में हिंसा के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने को लेकर झूठी सांत्वना देने की कोशिश की है. इमरान खान ने भारत में हिंसा करने वालों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाते हुए आरोपियों से सहानुभूति जताने की झूठी कोशिश की है. 

पैगंबर मोहम्मद को लेकर यूपी में हिंसा करने वालों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) ने कहा कि ये बेहद चौकाने वाला है कि कैसे भारतीय अधिकारियों ने बीजेपी नेताओं के ईशनिंदा बयानों के विरोध में भारतीय मुसलमानों के घरों को ध्वस्त कर दिया. 

बुलडोजर कार्रवाई पर इमरान को दर्द!

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने ट्वीट किया, ''चौंकाने वाला है कि कैसे भारतीय अधिकारियों ने हमारे प्यारे पवित्र पैगंबर के खिलाफ बीजेपी नेताओं के ईशनिंदा बयानों के विरोध में भारतीय मुसलमानों के घरों को ध्वस्त कर दिया. अपने मुस्लिम नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने के बजाय उनके घरों को तोड़ दिया. ईशनिंदा से दुनिया भर के मुसलमान बहुत आहत हुए थे. यह अमानवीय, फासीवादी कार्रवाई पूरी तरह से निंदनीय है."

बांग्लादेश ने बताया था भारत का आंतरिक मामला

उधर, बांग्लादेश की सरकार (Bangladesh Govt) में शामिल एक मंत्री ने कहा था कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद शुरू हुआ विवाद भारत का आंतरिक मामला है. बांग्लादेश के मंत्री ने कहा था कि दूसरे मुस्लिम देशों की तरह ये मामला बांग्लादेश में ध्यान आकर्षित करने वाला नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सरकार इस मसले पर कोई समझौता नहीं कर रही है. 

यूपी हिंसा के आरोपी के घर पर चला था बुलडोजर

बता दें कि प्रयागराज हिंसा (Prayagraj Violence) के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले जावेद पंप के घर को जिला प्रशासन के आदेश के बाद जमींदोज कर दिया गया था. पुलिस का दावा है कि उसने जावेद के मकान की तलाशी के दौरान अवैध असलहे मिल थे. जिसमें 12 बोर और 315 बोर के तमंचे शामिल हैं. देश में अलग-अलग जगह पर पैगंबर विवाद (Prophet Remarks Row) को लेकर हुई हिंसा में कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें-

Jammu Kashmir: शोपियां एनकाउंटर में लश्कर के 2 आतंकी ढेर, कुलगाम में बैंक मैनेजर की हत्या में शामिल मोहम्मद लोन भी मारा गया

I2U2 Virtual Summit: पीएम मोदी के साथ I2U2 वर्चुअल समिट में शामिल होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन, व्हाइट हाउस ने किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget