एक्सप्लोरर

Prophet Muhammad Remarks Row: नुपूर शर्मा ने भिवंडी पुलिस से पेश होने के लिए मांगा समय, मिली ये तारीख

ठाणे में मुंब्रा पुलिस ने नुपूर शर्मा को 22 जून को उनके समक्ष पेश होने और अपनी टिप्पणी पर बयान दर्ज कराने को कहा है. वहीं, मुंबई पुलिस ने भी उन्हें 25 जून को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है.

Maharashtra Police Summoned Nupur Sharma: भारतीय जनता पार्टी (BJP) से निलंबित प्रवक्ता नुपूर शर्मा (Nupur Sharma) की पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में महाराष्ट्र (Maharashtra) की भिवंडी पुलिस ने उनको पेश होने के लिए समन जारी किया था. एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि नुपूर ने इसके लिए पुलिस से समय मांगा है. वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शर्मा को समय दे दिया गया है और वह सोमवार को भिवंडी पुलिस के समक्ष पेश नहीं होंगी.

उन्होंने बताया कि रजा अकादमी के एक प्रतिनिधि द्वारा 30 मई को दर्ज कराई गई शिकायत के बाद भिवंडी पुलिस ने नुपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया था. नुपुर ने एक समाचार चैनल पर बहस के दौरान कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ एक आपत्तिजनक बयान दिया था. नुपूर के अलावा बीजेपी के पूर्व पदाधिकारी नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. भिवंडी पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ जिंदल के कथित विवादास्पद ट्वीट पर 15 जून को उनको अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा था.

पैगंबर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर एक मुस्लिम व्यक्ति भी हिरासत में
इस बीच भिवंडी शहर में पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद पर कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में और नुपूर शर्मा की कथित विवादास्पद टिप्पणी का समर्थन करने के मामले में 19 साल के एक मुस्लिम व्यक्ति को रविवार को हिरासत में लिया था. भिवंडी के पुलिस उपायुक्त (जोन- II) योगेश चव्हाण ने रविवार रात बताया कि उस व्यक्ति ने माफी मांगी ली है. उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए के तहत एक मामला दर्ज किया गया है.

25 जून को पुलिस के सामने पेश होंगी नुपूर
चव्हाण ने शहर के लोगों से अफवाहों पर विश्वास ना करने और कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करने की अपील की है. ठाणे में मुंब्रा पुलिस ने नुपूर शर्मा को 22 जून को उनके समक्ष पेश होने और अपनी टिप्पणी पर बयान दर्ज कराने को कहा है. वहीं, मुंबई पुलिस ने भी उन्हें 25 जून को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है.

पुलिस ने संबंधित न्यूज चैनल से बहस का वीडियो भी मांगा है जिसमें टिप्पणी को लेकर विवाद शुरू हुआ. गौरतलब है कि पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) पर विवादास्पद टिप्पणी का देश और दुनिया के कई हिस्सों में विरोध होने के बाद बीजेपी (BJP) ने पांच जून को नुपूर शर्मा (Nupur Sharma) को निलंबित कर दिया था और जिंदल को निष्कासित कर दिया था.

National Herald Case: ED ऑफिस से निकले राहुल गांधी, करीब 3 घंटे तक चली पूछताछ

National Herald Case: राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी पर भड़की कांग्रेस, रणदीप सुरजेवाला बोले- कायर है मोदी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक कैबिनेट विस्तार के लिए दिल्ली में माथापच्ची, कांग्रेस ने की बड़ी बैठक
कर्नाटक कैबिनेट विस्तार के लिए दिल्ली में माथापच्ची, कांग्रेस ने की बड़ी बैठक
‘कॉमर्शियल जहाज को निशाना न बनाएं’, जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को समझा दिया
‘कॉमर्शियल जहाज पर बंद करें अटैक’, जयशंकर का ईरान के विदेश मंत्री को फोन
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget