एक्सप्लोरर

Prophet Muhammad Row: देश के कई हिस्सों में बवाल के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को किया अलर्ट, जानें क्या दिए निर्देश?

MHA Alerts States: पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी को लेकर हो रहे विरोध को देखते हुए गृह मंत्रालय ने सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की पुलिस को अलर्ट जारी किया है.

MHA on Prophet Muhammad Row: देशभर के कई राज्यों में शुक्रवार के दिन जुमे की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने नारेबाजी और पथराव किए. जिस कारण कई जगहों पर पुलिस (Police) के साथ मारपीट के अलावा आगजनी की भी घटनाएं देखने को मिली. फिलहाल इसे लेकर गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस प्रमुखों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं.

बीजेपी से निलंबित नेता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल की पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों से हिंसा और विरोध की कई घटनाएं सामने आईं हैं. संज्ञान में लेते हुए गृह मंत्रालय ने सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की पुलिस को एक बयान जारी किया है.

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस को किया अलर्ट

गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी है कि उन्होंने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस को अलर्ट भेजा है, उनका कहना है कि किसी भी समय हिंसा होने के आसार हैं, ऐसे में उन्हें निशाना बनाया जा सकता है. इसलिए सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की पुलिस को सतर्क रहने के लिए कहा गया है.

वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार 'देश की शांती भंग करने के लिए जानबूझकर प्रयास किए जा रहे हैं. आगे भी ऐसा किया जाए, उससे पहले हमारी पुलिस और जरूरत पड़ने पर अर्धसैनिक बल को भी अलर्ट मोड पर रहने की आवश्यकता होगी. किसी भी अनहोनी का मुकाबला करने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए उचित दंगा गियर में रहने के आदेश दिए गए हैं.'

अराजक तत्वों पर रखी जाए नजर

उनका कहना है 'राज्यों में किसी भी तरह के भड़काऊ भाषण देने वाले तत्वों पर नजर रखने के लिए कई निर्देश जारी किए गए हैं. हमने हिंसा के लाइव वीडियो और भड़काऊ भाषणों को पोस्ट करने वालों की पहचान करने और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के लिए राज्य पुलिस को निर्देश दिए हैं.'

फिलहाल यह आदेश प्रयागराज (Prayagraj) में हिंसा भड़कने और मुरादाबाद (Moradabad), सहारनपुर (Saharanpur) और फिरोजाबाद (Firozabad) में विरोध प्रदर्शन के बाद गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने सभी राज्यों से एहतियाती कदम उठाने और सीमाओं पर नजर रखने और संवेदनशील इलाकों की पहचान करने का आदेश जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ेंः
Protest in UP: यूपी में बवाल पर एक्शन में योगी सरकार, 116 लोगों को किया गया गिरफ्तार, लगाया जाएगा गैंगस्टर एक्ट

Rajya Sabha Election 2022 Result: कर्नाटक से BJP के लिए अच्छी खबर, कांग्रेस से जयराम रमेश बने राज्यसभा सांसद, JDS खाली हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: दिल्ली में जंतर-मंतर पर फिर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला, आंसू गैस के गोला दागे गए
LIVE: दिल्ली में जंतर-मंतर पर फिर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला, आंसू गैस के गोला दागे गए
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आसू गैस के गोले
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर की शर्मनाक हरकत, रेस्टरूम में कैमरा छिपा करता था ये गलत काम, अब मिली सजा
अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर की शर्मनाक हरकत, रेस्टरूम में कैमरा छिपा करता था ये गलत काम, अब मिली सजा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget