एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा से पहले खालिस्तान समर्थक गुट ने व्हाइट हाउस के अधिकारियों से की मुलाकात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा से पहले खालिस्तान समर्थक ग्रुप सिख फोर जस्टिस ने व्हाइट हाउस के अधिकारियों से मुलाकात की है. माना जा रहा है कि भारत सरकार ने इस मुलाकात पर आपत्ति जताई है.

नई दिल्ली: भारत यात्रा से ठीक से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया था कि अमेरिका और भारत के बीच कोई ट्रेड समझौता नहीं होगा और अब खालिस्तान समर्थक गुट एकएफजे यानी सिख फोर जस्टिस के एक प्रतिनिधिमंडल ने व्हाइट हाउस के अधिकारियों से मुलाकात की है.

हालांकि ट्रंप के दौरे को देखते हुए भारत सरकार ने अब तक इस मुलाकात पर कोई औपचारिक टिप्पणी नहीं की है, लेकिन एबीपी न्यूज से सरकार के सूत्रों ने कहा है कि भारत को निश्चित तौर पर इससे निराशा हुई है. बेहतर होता है अगर अमेरिकी प्रशासन ऐसे मौके पर ये मुलाकात नहीं करता, क्योंकि इससे भारत विरोधी ताकतों के हौसलों को बल मिल सकता है.

बता दें सिख फोर जस्टिस यानि एसएफजे एक खालिस्तान समर्थक गुट है जो अमेरिका में भारत विरोधी कार्यक्रम को चलाता है. हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान भी एसएफजे ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन आयोजित किए थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो दिन के भारत दौरे पर आने का कार्यक्रम है. 24 फरवरी की शाम करीब 7.30 बजे वो दिल्ली में होंगे. ट्रंप दिल्ली में होटल मौर्य शेरेटन में रुकेंगे. उनके के इस दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को कमर कस ली है. जिस समय डोनाल्ड ट्रंप दिल्ली में होंगे सुरक्षा के ऐसे कड़े इंतजाम किए जाएंगे कि कोई परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा. जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा एजेंसियों की नजर होगी.

ये भी पढ़ें

भारत में दो दिन के दौरे में कब कहां होंगे, क्या-क्या करेंगे डोनल्ड ट्रंप और मेलानिया, पढ़ें पूरा शेड्यूल नमस्ते ट्रंप: दिल्ली के सरकारी स्कूल में जाएंगी मेलानिया ट्रंप, 'हैप्पीनेस क्लास' का लेंगी जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget