एक्सप्लोरर

नागरिकता संशोधन कानून: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा, कही ये बातें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरा है. उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं और सरकार को निशाने पर लिया.

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरा है. उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं और सरकार को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि आवाज को जितना दबाया जाएगा, उतनी तेज आवाज उठेगी.

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा- आज रामप्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक उल्ला और रोशन सिंह का शहादत दिवस है. इस साझी शहादत का महत्व आज तब और बढ़ जाता है जब सरकार में बैठे लोग धर्म की राजनीति का चश्मा लगाकर बैठे हैं.

उन्होंने लिखा- अशफ़ाक और बिस्मिल के किस्से कुछ इस तरह के हैं कि शाहजहाँपुर में उनके रिश्तेदारों ने उनसे कई बार पूछा कि आपका धर्म तो अलग अलग है इतनी घनिष्ठता कैसे है आपके बीच.

मुख्तार अब्बास नकवी ने जामिया में पुलिसया हिंसा की निंदा की, कहा- CAA पर झूठ फैलाया जा रहा है

प्रियंका ने लिखा- जब दोनों जेल में थे तब अंग्रेज़ों की तरफ से अशफ़ाक और बिस्मिल को धर्म का हवाला देकर आपस फूट डालने की कोशिश की गई और बोला गया कि अंग्रेजों की तरफ से गवाही दे दो, लेकिन दोनों के मन में सरफ़रोशी की तमन्ना थी और अपनी साझी विरासत का जुनून. आज उनको नमन करते हुए उनके इस संदेश को फैलाना और उसके साथ खड़े होना बहुत जरुरी है.

इसके बाद प्रियंका ने ट्वीट किया- मेट्रो स्टेशन बंद हैं. इंटरनेट बंद है. हर जगह #Section144 है. किसी भी जगह आवाज उठाने की इजाजत नहीं है. जिन्होंने आज टैक्सपेयर्स का पैसा खर्च करके करोड़ों का विज्ञापन लोगों को समझाने के लिए निकाला है, वही लोग आज जनता की आवाज से इतना बौखलाएँ हुए हैं कि सबकी आवाजें बंद कर रहे हैं. मगर इतना जान लीजिए कि जितना आवाज दबाएँगे उतनी तेज आवाज उठेगी.

इंडिया गेट के पास युवक ने खुद को लगाई आग, पुलिस का दावा- CAA से कुछ लेना-देना नहीं

यूपी में कड़ी सुरक्षा

लखनऊ में नागरिक संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन को लेकर केडी सिंह बाबू मेट्रो स्टेशन बंद कराया गया है. शाम 5 बजे तक ये मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा. दरअसल परिवर्तन चौक पर आज आइसा समेत तमाम संगठनों ने प्रदर्शन की तैयारी की है. ऐसे में परिवर्तन चौक पर प्रदर्शनकारी न आ पाएं, इसे देखते हुए ये मेट्रो स्टेशन बंद किया गया है.

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा है कि विरोध प्रदर्शन के मद्देनज़र सुरक्षा के पूरे इंतज़ाम किए गए हैं. किसी भी धरना-प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी गई है. बीती रात 62 लोगों को हिरासत में लिया गया है. तीन हज़ार से ज़्यादा लोगों को नोटिस दिया गया है, जिनसे शांति भंग का ख़तरा है. कॉलेजों के बाद स्कूलों के बच्चों के प्रदर्शन की सूचना पर स्कूलों के प्रबंधन को हिदायत दी गई है. छोटे बच्चों को नागरिकता संशोधन के बारे में जानकारी नहीं है. कोई बहकावे में न आए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget