एक्सप्लोरर

Priyanka Gandhi Speech: 'मैं चाहूं तो...', ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर ग्वालियर की रैली में क्या कुछ बोलीं प्रियंका गांधी?

MP Elections 2023: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर रहीं. इस दौरान ग्वालियर की रैली में उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी याद किया.

Priyanka Gandhi Speech on Jyotiraditya Scindia: इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रमुख राजनीतिक दल सक्रिय भूमिका में नजर आने लगे हैं. इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर रहीं और ग्वालियर में केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसा.

बीजेपी नेता सिंधिया की बगावत के बाद पहली बार उनके इलाके में पहुंची प्रियंका गांधी ने कोई हमला तो नहीं बोला, लेकिन उन्होंने कहा, “मैं चाहूं तो सिंधिया जी के लिए बोल सकती हूं कि किस तरह अचानक उनकी विचाराधारा ही पलट गई लेकिन आज मैं आपको भटकाने नहीं आपके मुद्दों की बात करने आई हूं. आपका सबसे बड़ा मुद्दा मंहगाई का है.”

मणिपुर हिंसा पर प्रियंका गांधी

मणिपुर हिंसा को लेकर पीएम मोदी पर हमला करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, "दो महीने से पूरा प्रदेश जल रहा है, मार काट मची है, महिलाओं के साथ भयानक अत्याचार हो रहा है लेकिन कार्रवाई छोड़िए पीएम ने 77 दिन तक एक शब्द नहीं बोला. भयावह विडियो के वायरल होने के कारण कल मजबूरी में बोले लेकिन उसमें भी विपक्ष शासित राज्यों का नाम लेकर राजनीति घोल दी."

महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने मंहगाई, बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए अग्निवीर योजना और मध्य प्रदेश के कथित पटवारी भर्ती घोटाले का जिक्र कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. प्रियंका ने कहा बीते तीन सालों में केवल 21 नौकरियां दी हैं.

घोटालों और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते प्रियंका गांधी ने कहा कि ये पैसों से खरीदी हुई सरकार है इसलिए पूरा ध्यान लूट पर है. महाकाल तक को नहीं छोड़ा. प्रियंका गांधी ने दलित, आदिवासी और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार का मामला भी उठाया और कहा बीजेपी नेता के बेटे द्वारा बलात्कार की खबरें आती हैं. प्रियंका गांधी ने लोगों से कहा कि नेताओं से सवाल कीजिए, चुप मत रहिए.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में गरजीं प्रियंका गांधी, कहा- 'उनकी विचारधारा अचानक बदली, पैसों के दम पर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget