एक्सप्लोरर

Ankita Murder Case: अंकिता हत्याकांड को लेकर प्रियंका गांधी खफा, सरकार से पूछा- पोस्टमार्टम रिपोर्ट क्यों नहीं दे रहे?

Ankita Bhandari Murder Case: कुछ दिन पहले लापता हुई 19 वर्षीय अंकिता भंडारी का शव शनिवार को ऋषिकेश की चिल्ला नहर से बरामद किया गया था.

Uttarakhand Ankita Murder Case: उत्तराखंड के अंकिता हत्याकांड को लेकर आक्रोश फैला हुआ है. लोगों के विरोध के साथ-साथ विपक्षी नेताओं ने भी सरकार को घेरा है. अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने ट्वीट करके राज्य सरकार पर निशाना साधा है. साथ ही प्रियंका गांधी ने इस मामले की सुनवाई फास्टट्रैक कोर्ट में करने की मांग की है. प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा कि, "उत्तराखंड की अंकिता के साथ दिल दहलाने वाली घटना घटी, लेकिन इतनी बड़ी घटना के बाद भी प्रशासन केवल दिखावटी कार्रवाई तक सीमित है."

उन्होंने आगे लिखा कि, "जरा सोचिए कि अंकिता के मां-बाप पर क्या गुजर रही होगी? परिजनों का सवाल है कि घटना के सबूतों को क्यों मिटाया जा रहा है? पूरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट उन्हें क्यों नहीं दी जा रही है? न्याय का तकाजा कहता है कि सरकार को गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करनी चाहिए. परिजनों की बात सुननी चाहिए. लापरवाही करने वाले लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए व फास्टट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर दोषियों को सजा दी जाए." 

शनिवार को मिला था अंकिता का शव

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले लापता हुई 19 वर्षीय अंकिता भंडारी का शव शनिवार को ऋषिकेश की चिल्ला नहर से बरामद किया गया था. इस मामले में हत्या का केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने पुलकित आर्य सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलकित आर्य बीजेपी नेता विनोद आर्य का बेटा है. अंकिता भंडारी जिस रिसॉर्ट में काम करती थी वो पुलकित आर्य का है. 

परिवार ने अंतिम संस्कार करने से किया इनकार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन का आदेश दिया है. इस मामले को लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. आज अंकिता (Ankita Bhandari) का अंतिम संस्कार किया जाना था, लेकिन पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट आने बाद परिजनों ने उसे रोक दिया. परिजनों ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है. 

ये भी पढ़ें- 

Ankita Murder Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बुलडोजर कार्रवाई तक, अंकिता मर्डर केस को लेकर उठ रहे ये पांच बड़े सवाल

अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट, सबूत नष्ट करने पर DGP ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget