एक्सप्लोरर

प्रियंका ने जताया दुख, कहा- अहमद पटेल का पार्टी के लिए समर्पण अकल्पनीय, आखिर तक रहे भरोसेमंद

अहमद पटेल के निधन के बाद से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर है. वहीं अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी अहमद पटेल के निधन पर शोक जताया है.

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन हो चुका है. 71 वर्ष की उम्र में अहमद पटेल ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली. अहमद पटेल के निधन के बाद से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर है. अहमद पटेल कांग्रेस परिवार के काफी करीबी माने जाते थे. वहीं अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी अहमद पटेल के निधन पर शोक जताया है.

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'अहमद जी न केवल एक बुद्धिमान और अनुभवी सहकर्मी थे, जिनसे मैं लगातार सलाह और परामर्श के लिए मुखातिब थी बल्कि वे एक ऐसे दोस्त थे जो हम सभी के साथ खड़े रहे. दृढ़, निष्ठावान और अंत तक भरोसेमंद रहे. उनका निधन एक विशाल शून्य छोड़ देता है. उनकी आत्मा को शांति मिले.'

उन्होंने कहा, 'अहमद जी के पूरे परिवार, विशेषकर मुमताज के लिए मेरी गहरी संवेदना. आपके पिता की सेवा और हमारी पार्टी के प्रति समर्पण अकल्पनीय था. हम सब उन्हें बहुत याद करेंगे. उनका साहस आपको इस संकट का सामना करने की शक्ति प्रदान करे.'

कई अंगों ने काम करना कर दिया था बंद

वहीं पिता के निधन के बारे में जानकारी देते हुए फैजल पटेल ने कहा, 'बेहद दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि पिता अहमद पटेल की दुखद और असामयिक मृत्यु हो गई है. 25 नवंबर को सुबह 3.30 बजे पिता का निधन हो गया. लगभग एक महीना पहले वे कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए थे. वहीं इलाज के दौरान उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हुआ.'

तीन बार लोकसभा चुनाव जीता

बता दें कि 21 अगस्त 1949 को अहमद पटेल का जन्म गुजरात में हुआ था. अहमद पटेल तीन बार लोकसभा के चुनाव में जीत हासिल कर चुके थे. इसके अलावा 5 बार राज्यसभा के सांसद भी रह चुके हैं. अहमद पटेल 1977 में 28 साल की उम्र में पहली बार भरूच से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे. वहीं साल 2018 के अगस्त के महीने में उन्हें कांग्रेस में कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया था.

यह भी पढ़ें:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का कोरोना से निधन, मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज

पीएम मोदी ने अहमद पटेल के निधन पर जताया शोक, कहा- तेज दिमाग के लिए रखते थे पहचान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- गृह मंत्री...
एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- गृह मंत्री...
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget