एक्सप्लोरर

Agneepath Scheme: अग्निपथ योजना पर प्रियंका और राहुल गांधी ने उठाए सवाल, सरकार पर लगाया ये आरोप

Priyanka Gandhi: प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, "BJP सरकार सेना भर्ती को अपनी प्रयोगशाला क्यों बना रही है? सैनिकों की लंबी नौकरी सरकार को बोझ लग रही है?

Priyanka Gandhi Reaction On Agneepath Scheme: केंद्र सरकार द्वारा तीनों सेनाओं में भर्ती के लिए शुरू की गई 'अग्निपथ योजना' (Agneepath Scheme) को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भी अग्निपथ योजना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) द्वारा इस योजना को लागू करने पर एतराज जताया है.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए सरकार पर सेना को कमजोर करने का आरोप लगाया है. प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, 'BJP सरकार सेना भर्ती को अपनी प्रयोगशाला क्यों बना रही है? सैनिकों की लंबी नौकरी सरकार को बोझ लग रही है? युवा कह रहे हैं कि ये 4 साला नियम छलावा है. हमारे पूर्व सैनिक भी इससे असहमत हैं. सेना भर्ती से जुड़े संवेदनशील मसले पर न कोई चर्चा, न कोई गंभीर सोच-विचार. बस मनमानी?"

राहुल गांधी ने भी साधा निशाना

वहीं प्रियंका के भाई और नेशनल हेराल्ड (National Herald Case) केस में ईडी की पूछताछ का सामना कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध किया है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिय प्लेटफॉर्म के जरिए कहा कि, "जिस समय भारत दो मोर्चों पर खतरे का सामना कर रहा है, ऐसे हालात में अकारण अग्निपथ योजना को लागू करने से हमारी फौज की कार्य प्रणाली की प्रभावशीलता में कमी आ सकती है. बीजेपी सरकार को हमारी सेना की गरिमा, परंमपराओं, वीरता और अनुशासन से समझौता करना बंद करना चाहिए."

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को भारतीय युवाओं के लिए सशस्त्र बलों (Security Forces) में सेवा के लिए एक आकर्षक भर्ती योजना को मंजूरी दी. इस योजना को 'अग्निपथ' कहा जाता है और इस योजना के तहत चुने गए युवाओं को अग्निवीर कहा जाएगा. अग्निपथ, देशभक्त और प्रेरित युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सशस्त्र बलों में सेवा करने की अनुमति देता है. केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के मुताबिक अग्निपथ योजना सशस्त्र बलों के युवा प्रोफाइल को सक्षम करने के लिए डिजाइन की गई है.

इसे भी पढ़ेंः-

Galwan Violence: गलवान में हुई थी 20 जवानों की शहादत, भारतीय वीरों के जज्बे से कांप उठे थे चीनी सैनिक - जांबाजी की पूरी कहानी

राष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्षी एकता में दरार! बैठक में शामिल नहीं होगी CM केसीआर की पार्टी, कांग्रेस का दिया हवाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget