एक्सप्लोरर

"पारदर्शी तरीके से ठोस कार्रवाई करें सीएम योगी" शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार को घेरा

सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी ने वीडियो संदेश जारी जारी कर कहा कि जबसे मैंने यूपी में काम करना शुरु किया, जबसे पिछला चुनाव चला, तब से मैं देख रही हूं कि ऐसी तमाम परीक्षाएं जो यूपी में की जा रही हैं, उनमें कहीं ना कहीं चीटिंग के मामले निकलते हैं.

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने शिक्षक बहाली में धांधली के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए जहां एक तरफ प्रदेश सरकार से पारदर्शिता के साथ ठोस कार्रवाई करने की मांग की है वहीं यह ऐलान भी किया है कि वह परीक्षार्थियों के हक के लिए लड़ेंगी. यह बातें प्रियंका गांधी ने यूपी के 69,000 शिक्षक भर्ती से जुड़े प्रतियोगी छात्र-छात्राओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत में बाद जारी बयान में कही. छात्र छात्राओं ने प्रियंका गांधी के सामने भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार की शिकायत की. सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी ने वीडियो संदेश जारी जारी कर कहा, "हाल में ही जारी हुए सुपर टीईटी 69,000 की परीक्षा के रिजल्ट से परीक्षार्थियों में बहुत आक्रोश और बहुत नाराजगी है, क्योंकि मीडिया की रिपोर्ट से, छात्र-छात्राओं की रिपोर्ट से ये पता चल रहा है कि इस परीक्षा में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है, बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार हुआ है." प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि "मैंने सुना की आज सुबह टॉपर गिरफ्तार हुए हैं, कल कुछ लोग गिरफ्तार हुए थे. लेकिन मैं पूछना चाहती हूं कि अगर ये परीक्षा पारदर्शिता से, ठीक ढंग से, साफ-सुथरे तरीके से की गई है, तो लोग गिरफ्तार क्यों हो रहे हैं?" मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने पूछा "मुख्यमंत्री जी बताएं कि वो जिम्मेदारी ले रहे हैं या नहीं ले रहे हैं?" प्रियंका ने पारदर्शिता के साथ ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ये एक पूरी पीढ़ी के भविष्य का सवाल है और जिम्मेदारी मुख्यमंत्री की है. प्रियंका गांधी ने कहा, "मुख्यमंत्री जी ये आपके भी बच्चे हैं, हमारे हैं, आपके हैं और हम सबको इक्कट्ठे एक सकारात्मक तरीके से इनके लिए एक समाधान ढूंढना पड़ेगा. ये कोई राजनीति की बात नहीं है. आपकी सरकार में ये सब हो रहा है? पारदर्शिता से जो भी कार्यवाही करनी है, आप करवाइए, चाहे इम्तिहान को रद्द कराने की कार्यवाही हो, चाहे पूरी तरह से जांच कराने की कार्यवाही हो." प्रदेश सरकार पर प्रतियोगी छात्र-छात्राओं की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए प्रियंका गांधी ने पूछा "प्रतियोगी छात्र-छात्राओं की सुनवाई नहीं हो रही है, आप इनकी आवाज दबाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं?" प्रियंका गांधी ने कहा कि "बहुत जरुरी है कि सरकार युवाओं की आवाज सुनें, उनकी समस्याओं को सुलझाए. प्रियंका गांधी ने कहा कि "इस तरह की नीति नहीं होनी चाहिए कि भर्तियों में धांधली हो, परीक्षाओं में घोटाले हों, ये कोई आम चीज नहीं है, हमें इसे स्वीकार नहीं करना चाहिए." परीक्षाओं में धांधली पर अफसोस जाहिर करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि "जबसे मैंने यूपी में काम करना शुरु किया, जबसे पिछला चुनाव चला, तब से मैं देख रही हूं कि ऐसी तमाम परीक्षाएं जो यूपी में की जा रही हैं, उनमें कहीं ना कहीं चीटिंग के मामले निकलते हैं, घोटाले निकलते हैं, भ्रष्टाचार की बात उठती है और इससे बहुत दुख होता है. ये भी पढ़ें यूपीः शिक्षक भर्ती घोटाले में सरकार ने लिया एक्शन, 11 लोग गिरफ्तार हुए-मायावती ने की CBI जांच की मांग
Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: NDA के सभी MP संसद के मकर द्वार पर करेंगे प्रोटेस्ट, राहुल गांधी के PM आवास पर प्रदर्शन का विरोध
LIVE: NDA के सभी MP संसद के मकर द्वार पर करेंगे प्रोटेस्ट, राहुल गांधी के PM आवास पर प्रदर्शन का विरोध
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget