एक्सप्लोरर

यूपीः शिक्षक भर्ती घोटाले में सरकार ने लिया एक्शन, 11 लोग गिरफ्तार हुए-मायावती ने की CBI जांच की मांग

सतीश द्विवेदी ने जानकारी दी कि शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन कर दिया गया है और गड़बड़ी करने वाले बाहर किए जाएंगे.

नई दिल्लीः यूपी में शिक्षक भर्ती घोटाले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अब इस पर उत्तर प्रदेश सरकार ने अहम जानकारी दी है. यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने बयान दिया है कि सरकार ने इस मामले में तुरंत एक्शन लिया है और मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. टॉपर भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

सतीश द्विवेदी ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन कर दिया गया है और शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी करने वाले बाहर होंगे.

बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने आज एक प्रेस कॉन्फेंस कर इस बारे में जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि अभी किसी के डाक्यूमेंट वैरीफिकेशन का काम शुरू नहीं किया गया है और यह प्रक्रिया काउंलिंग में की जाएगी. उन्होंने ये भी कहा कि शिक्षक भर्ती में 50 फीसदी सीटें रिजर्व्ड हैं जबकि बाकी 50 फीसदी सीटों में सारे नियमों के मुताबिक ही भर्ती हुई है.

क्या है मामला यूपी के स्कूलों में 69,000 सहायक शिक्षकों की भर्ती में हुए घोटाले को लेकर हंगामा बरपा हुआ है. बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने शिक्षक भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि ये मामला काफी गंभीर हो गया है और जनता आशंकित है, इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए.

प्रियंका गांधी ने भी बोला था हमला बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी कल उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में कथित गड़बड़ियों को लेकर आड़े हाथों लिया था. यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने इसकी तुलना मध्य प्रदेश में हुए 'व्यापमं घोटाले' से की है. उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर इस मामले में न्याय नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलन करेगी. वहीं इसके अलावा उन्होंने शिक्षक भर्ती के एक अन्य मामले को भी उठाते हुए कहा था कि ठीक इसी तरह 68,500 शिक्षकों की भर्ती में भी गड़बड़ी हुई थी. जब इस मामले में युवाओं ने अपनी आवाज उठाई थी, तब पुनर्मूल्यांकन किया गया था और पांच हजार अभ्यर्थी पास हुये थे.

ये भी पढ़ें

दिल्ली हिंसा: बनाई गई थी शेल कंपनियां, एक कंपनी के नाम ताहिर हुसैन से भी जुड़े

ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां अस्पताल में भर्ती, कोरोना के लक्षण दिखे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget